टीम ने सात सैंपल भरे, नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
त्यौहारी सीजन में फूड सेफ्टी विभाग की टीम पूरी तरह से अलर्ट है। फूड सेफ्टी विभाग की ओर से समय-समय पर विभिन्न शहरों के निरीक्षण किए जा रहे हैं। सैंपल भी भरे जा रहे हैं, जिन्हें जांच के लिए संबधित लैब भेजा गया है। नियमों की अवहेलना पाए जाने पर विभाग की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। टीम ने मंगलवार को बिलासपुर शहर में मिठाईयों के सैंपल भरे। अगवाई फूड सेफ्टी ऑफिसर खगेंद्र ठाकुर ने की। इस दौरान कुल सात सैंपल भरे गए। जिसमें एक ड्राई फू्रट पंजीरी लड्डू, एक सोन पापड़ी, ड्राइ फू्रट बेसन, पतीसा, चमचम की मिठाई शामिल रही। इससे पहले भी टीम द्वारा बरमाणा, घुमारवीं, डंगार सहित अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा चुका है। दुकानदारों को जागरूक भी किया गया है। फूड सेफ्टी अधिकारी खगेंद्र ठाकुर ने कहा कि विभाग की ओर से त्यौहारी सीजन में मिठाईयों सहित अन्य खाद्य वस्तुओं को लेकर भी नजर रखी जा रही है।