टीहरा में घर-द्वार 500 लोगों की सेहत जांची

वार मेमोरियल कांप्लेक्स में मेगा हैल्थ कैंप में पूर्व सैनिकों का भी हेल्थ चैकअप, 200 से भी ज्यादा लोगों के निशुल्क जीवन प्रमाणपत्र

निजी संवाददाता- अवाहदेवी
स्थानीय जनता के स्वास्थ्य लाभ को लेकर शनिवार को वार मेमोरियल कॉम्प्लेक्स टिहरा में इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग टिहरा के सौजन्य से होली बेसिस हॉस्पिटल खरड़ द्वारा विशाल हैल्थ कैंप का निशुल्क आयोजन किया गया। कार्यकम के शुरू में लीग के नेतृत्व में होली बेसिस हॉस्पिटल के प्रशासनिक अधिकारियों ने वार मेमोरियल पर, शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की तथा वीर सपूतो की आत्मा के लिए दो मिनट का मौन रखा। स्वास्थ्य कार्यक्रम की अध्यक्षता लीग के चेयरमैन कैप्टन रमेश तपवाल में की, जबकि होली बेसिस हॉस्पिटल के निर्देशक डॉक्टर सचिन वर्मा कार्यक्रम में बतायत मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस हैल्थ कैंप में सेवानिवृत सैनिकों, वीरनारियों समेत 500 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की निशुल्क जांच करवाई। लेफ्टीनेंट (नेवी) लाल सिंह के द्वारा मंच संचालन किया गया तथा लीग के चेयरमैन कैप्टन रमेश तपवाल ने होली बेसिस में आए हुए चिकित्सकों व सेवानिवृत सैनिकों व वीरनारियों का स्वागत किया, जबकि डॉक्टर सचिन वर्मा ने बताया कि हमें अपने स्वास्थ्य की चिन्ता सिर्फ अपने लिए ही नहीं, बल्कि पारिवारिक जिम्मेवारियों को पूरा करने के लिए भी करनी चाहिए। जिससे स्वस्थ शरीर के माध्यम से हम अपनी जिम्मेरियों का निर्वाहन आसानी से कर सकें। हॉस्पिटल की तरफ से विशेषज्ञों द्वारा ईसीजी, बीपी, सुगर, ऑर्थो, कैंसर, लीवर, गायनी समेत 25 तरह के विशेष टेस्ट नि:शुल्क किए गए।

इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग के द्वारा पर्यवेक्षित व लीग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर और समाज के लिए सक्रिय रूप से निस्वार्थ भाव से काम कर रहे स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं व संस्थाओं को लीग के प्रस्ताव पर होली बेसिस हॉस्पिटल के निदेशक ने भूपिंदर सिंह, संजीव ठाकुर, प्रोफेसर धर्मवीर पठानिया, सत पाल चौहान, वेटरन बक्शी राम गुलेरिया, योग शिक्षक सुरेश कुमार, सोशल एक्टिविस्ट रमेश चन्द भारद्वाज, प्रधानाचार्य सुरेश कुमार, श्रवण भारद्वाज, ए एस आई अनिल कुमार, रवि कुमार और अमित कुमार को,उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। । होली बेसिस हॉस्पिटल ने लीग के पदाधिकारियों में करनाल बीसी वर्मा, कैप्टन रमेश तपवाल, कैप्टन सुरेंद्र जमवाल, सूबेदार मेजर रविंदर सिंह, कैप्टन टेक चन्द, कैप्टन अशोक चंदेल, सूबेदार सी एल पठानिया, लेफ्टिनेंट (नेवी) लाल सिंह, हवलदार रशपाल सिंह और सूबेदार मेजर रतन लाल को उनके द्वारा सेवानिवृत सैनिकों व वीरनारियों के लिए किए जा रहे कामों को लेकर सम्मानित किया। इस दौरान सुविधाओं के अलावा 200 से भी ज्यादा लोगों के निशुल्क जीवन प्रमाणपत्र और वरिष्ठ नागरिक प्रमाणपत्र ऑनलाइन तैयार किए गए। सैकड़ों लोग इस मौके पर लाभान्वित हुए।