बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्रों को नहीं मिली रफ्तार

अभी भी उद्योगपतियों का इंतजार; बिलासपुर, ग्वालथाई ,बरसंड और घुमारवीं के भदरोग के विकास के लिए चाहिए बजट

कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
जिला बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्र अभी भी रफ्तार नहीं पकड़ पाए हैं। अभी भी बिलासपुर शहर के साथ ही पंजाब राज्य की सीमा से सटे औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथाई उद्योगपतियों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन यहां पर उद्योगपति उद्योग स्थापित करने से किनारा ही कर रहे हैं। हालंाकि बिलासपुर शहर और ग्वालथाई में उद्योग स्थापित किए गए हैं, लेकिन यहां पर अभी भी कई क्षेत्र खाली हैं और उद्योगपतियों का इंतजार कर रहे हैं। बिलासपुर शहर में स्थित औद्योगिक क्षेत्र में करीब 80 उद्योग स्थापित हैं। यहां पर स्थापित अधिकतर उद्योग लघु उद्योग की श्रेणी में ही आते हैं। इसके अलावा यदि बात औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथाई की बात की जाए तो यहां पर करीब एक दर्जन उद्योग स्थापित हैं। हालांकि बिलासपुर शहर और ग्वालथाई औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित उद्योगों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर तो सृजित हुए हैं। लेकिन बड़े स्तर पर उद्योग स्थापित नहीं होने के चलते जिला के युवा बाहरी क्षेत्रों का ही रुख करने को मजबूर हैं।

औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथाई पंजाब राज्य की सीमा से सटा हुआ क्षेत्र है। इस औद्योगिक क्षेत्र में पंजाब राज्य से संबधित लोग भी पहुंचते हैं। लेकिन जिला के लोगों को इसका पूरी तरह से लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में जिला में औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करने को लेकर उच्च स्तर पर प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि युवाओं को रोजगार के लिए बाहरी क्षेत्रों का रूख नहीं करना पड़े। बता दें कि बिलासपुरइन औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करने को लेकर बजट की दरकार है। यदि बात झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र बरसंड की करें तो इस औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने के लिए करीब जिसके चलते स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए अन्य क्षेत्रों में जाना मजबूरी बना हुआ है।


रेलवे का इंतजार
बिलासपुर शहर के उद्योगपति अब रेलवे के इंतजार में हैं। उद्योगपतियों को उम्मीद है कि बिलासपुर में रेलवे पहुंचने के बाद उन्हें लाभ होगा। बिलासपुर शहर के साथ ही बध्यात में रेलवे का जंक्षन बन रहा है। ऐसे में बिलासपुर औद्योगिक क्षेत्र से इस रेलवे जंक्षन तक पहुंचना बिल्लकुल आसान है और इसका लाभ उद्योगपतियों को मिलेगा। बिलासपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपति इंपोर्ट-एक्सपोर्ट को लेकर पहले ही अपनी रूचि दिखा चुकी है।