कोटि गायत्री महायज्ञ.. डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में हुआ अरणी मंथन

वेदांताचार्य हेमानंद महाराज ने चलाई मधानी, आहुतियां भी डाली, श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लेकर जीवन किया सफल, भजनों से भक्तिमय हुआ सारा वातावरण

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
उत्तर भारत के प्राचीन धार्मिक स्थल डेरा बाबा रुद्रानंद धाम नारी में विश्व कल्याण के लिए कोटि गायत्री महायज्ञ चल रहा है। इस महायज्ञ में चौथे दिन अरणी मंथन किया गया। जिसमें डेरा के अधिष्ठाता एवं श्री श्री 1008 वेदांताचार्य विद्यालंकार हेमानंद महाराज की अगुवाई में यज्ञशाला में वैदिक मंत्रों के साथ अग्नि प्रज्जवलित की गई। सुबह लगभग पौने 12 बजे हेमानंद महाराज यज्ञशाला में आए। इस दौरान वाराणसी से आए विद्धानों ने यज्ञशाला में वेद माता गायत्री जी की विधिवत पूजा कराई। फिर अग्नि प्रज्जवलित करने के लिए अरणी मंथन किया गया। इस दौरान हेमानंद महाराज ने मधानी चलाई। जिसमें वाराणसी से आए विद्धानों लोकेंद्र शर्मा सहित अन्य ने सहयोग किया। इन पलों के श्री बाबा रूद्रानंद जी ट्रस्ट के सचिव परवीन शर्मा, दुबई से आए प्रदीप शर्मा, यूएसए से आए कुलभूषण शर्मा, लुधियाना से दीपक जैन, प्रवेश शर्मा, जीवन शर्मा, जिला परिषद सदस्य योगराज जोगी, रमेश चंद शास्त्री, संजीव सहो?, सुभाष शर्मा, डेरा बाबा रूद्रानंद मंडल शिमला के प्रधान अरविंद शर्मा, अमृतसर मंडल के नरेंद्र शर्मा व अनिल शाहजादा सहित काफी संख्या में भक्तजन साक्षी बने।

गुरुवार दोपहर को यज्ञशाला के हवन कुंड में अग्नि स्थापित करने के लिए अरणी मंथन किया गया। इस दौरान कृत्रिम पद्धति की बजाय सूखी लड़कियों को आपस में टकराकर अग्नि प्रज्जवलित की गई। इसके लिए एक लकड़ी का टुक?ा नीचे रखा गया। जिसमें 4 छेद किए थे। इसमें गोलनुमा लकड़ी को मधानी की तरह रस्सी से बांधकर घुमाया गया। इस प्रक्रिया कुछ मिनट में पूरा किया। अरणी मंथन से अग्नि प्रज्जवलित हुई, उसे वैदिक मंत्रों की बीच यज्ञशाला के हवन कुंड में स्थापित किया गया। इस दौरान भक्तों ने अखंड धूने और बाबा रुद्रानंद की जय के जयकारे लगाए। यज्ञशाला के हवन कुंड में अग्नि स्थापित होने के बादआहुतियां डाली गई। श्री डेरा बाबा रूद्रानंद जी ट्रस्ट के सचिव परवीन शर्मा ने कहा कि अरणी मंथन का वेदों में उल्लेख है। पांच दशक से रुद्रानंद आश्रम में अरणी मंथन हो रहा है। डेरा बाबा रूद्रानंद धाम में चौथे दिन सदाशिव मंदिर ध्यूंसर महादेव चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन परवीन शर्मा मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।


रुद्रानंद धाम नारी में 600 मरीजों का निशुल्क उपचार
ऊना। डेरा बाबा रुद्रानंद धाम नारी में पंचभीष्म महापर्व के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। चार दिवसीय इस शिविर में अब तक 600 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की जा चुकी है। मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जा रही हैं।