बाजार में तबाही, छह लाख करोड़ डूबे

दो दिन बढ़त के बाद मार्केट क्रैश, मुनाफा वसूली के चलते तेजी पर विराम

निजी संवाददाता — मुंंबई

लगातार दो दिनों की बढ़त के बाद तीसरे कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। अचानक तेज गिरावट के साथ मार्केट क्रैश होने से निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन गिरकर 5.05 लाख करोड़ रुपए रह गया और इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो एक झटके में उनके छह लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो गए। वहीं, अमरीका में ब्याज दर बढऩे की संभावनाओं के बीच डॉलर की मजबूती तथा विदेशी बाजारों से नरमी के समाचारों से प्रभावित स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को चुङ्क्षनदा शेयरों में मुनाफा वसूली के चलते तेजी का सिलसिला टूट गया और बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।


बीएसई 30 सेंसेक्स 82,031.81 पर 500.38 अंक (0.61 प्रतिशत) टूट गया, जबकि एनएसई का निफ्टी50 बाजार बंद होने के समय 25,227.95 पर कल की तुलना में 159.45 अंक गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी कल तेजी के साथ कमश: 82,532.19 और 25,387.40 पर बंद हुए थे। इस सप्ताह पहले दो कारोबारी दिवसों में बाजार में तेज सुधार दर्ज किया गया था।