घर की सजावट, पूजा सामग्री, कैंडल्स और पटाखों की मिलेगी विशेष रेंज
स्टाफ रिपोर्टर-दौलतपुर चौक
दीपावली के त्योहार की आहट के साथ ही दौलतपुर चौक का बाजार रोशनी और रंगों से सजने लगा है। त्योहार की खरीदारी को लेकर बाजार में बढ़ती रौनक के बीच नवदुर्गा जनरल स्टोर भी आकर्षक अंदाज में सजकर तैयार है। ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टोर में दीपावली से संबंधित विभिन्न प्रकार के उत्पादों की विशेष रेंज उपलब्ध करवाई गई है।दीपावली पर घरों को आकर्षक रूप देने के लिए यहां सजावटी सामग्री, पूजा-पाठ का सामान, देवी-देवताओं की सुंदर मूर्तियां, रंग-बिरंगी कैंडल्स और पटाखों सहित त्योहार से जुड़ी अनेक वस्तुएं उपलब्ध हैं।
खास बात यह है कि ग्राहकों को दीपावली की खरीदारी के लिए एक ही छत के नीचे कई विकल्प मिल रहे हैं। इसके अतिरिक्त ब्यूटी सैलून से संबंधित उत्पाद और मनियारी का सामान भी स्टोर पर उपलब्ध है। नवदुर्गा जनरल स्टोर के संचालक रितेश शर्मा ने बताया कि दीपावली को देखते हुए ग्राहकों की पसंद और जरूरत के अनुसार विशेष तैयारियां की गई हैं। स्टोर में सजावट से लेकर पूजा-अर्चना तक की आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया है।