पा. रंजीत ने दिखाई ‘वेट्टुवम’ की पर्दे के पीछे की झलक, जबरदस्त एक्शन से बढ़ा उत्साह

फिल्म मेकर पा.रंजीत ने अपनी सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली पैन इंडियन एक्शन ड्रामा ‘वेट्टुवम’ से एक आकर्षक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में दर्शक फिल्म के इंटेंस एक्शन सींस से लेकर बड़े पैमाने पर उसे बनाने की झलक देख सकते हैं। मेकर्स ने इस वीडियो का नाम ‘सेलिब्रेट रेजिलिएंस’ रखा है। यह वीडियो न सिर्फ खुद के फिल्म के बिहाइंड द सीन की दुनिया लिए हुए है, बल्कि इसे बनाने की कलाकारों और टीम की मेहनत, तैयारी और जुनून की झलक भी दिखाता है। इस तरह से यह तय है कि दर्शक इस फिल्म में कमाल की कभी न देखी गई सिनेमइ दुनिया देखने वाले हैं।

दुनिया के अंत जैसी परिस्थिति के बैकड्रॉप पर बनी फिल्म ‘वेट्टुवम’, खुद में सत्ता की लड़ाई, आपसी दुश्मनी और अलग-अलग गुटों के बीच टकराव की कहानी लिए हुए है। इस फिल्म की कहानी दर्शकों को कई अलग समय में अपने संग लेकर जाती है।आदिमुरई और मल्लखंब जैसी पारंपरिक मार्शल आर्ट्स को फिल्म में देखने मिलेगा। फिल्म के हर एक सीन को नेचुरल रखने के लिए सभी कलाकारों ने खूब पसीना बहाते हुए कड़ी ट्रेनिंग ली है, सभी एक्शन सींस को बेहद बारीकी से ध्यान रखकर फिल्माया गया है।

BTS में फिल्म के जबरदस्त एक्शन की झलक दर्शकों को दिखाई गई है। दिलीप सुब्बारायन ने फिल्म के होश उड़ाने वाले स्टंट सीन्स को कोरियोग्राफ किया है। इस तरह से यह वीडियो खुद में एक्टर्स की मेहनत से लेकर एक्शन सींस में देखी जाने वाली गहराई को लिए हुए है। पूरी टीम ने फिल्म को आकार देने के लिए और पा. रंजीत की इस महत्वाकांक्षी फिल्म को सिल्वर स्क्रीन पर लाने के लिए कितनी मेहनत की है उसे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है।


पा. रंजीत ने फिल्म ‘वेट्टुवम’ को डायरेक्ट करने के साथ उसे लिखा भी है। फिल्म में वीआर दिनेश, आर्या, शबीर कल्लारक्कल, शोभिता धुलिपाला और कलैयारासन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा माइम गोपी, गुरु सोमसुंदरम, जॉन विजय, साई धीना और हरीश उत्तमन समेत कई जाने-माने कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म को शानदार सिनेमाई अनुभव देने के लिए इसकी तकनीकी टीम ने भी खास मेहनत की है। जी. वी. प्रकाश कुमार ने म्यूजिक दिया है, जबकि रूपेश शाजी ने सिनेमैटोग्राफी, सेल्वा आर.के. ने एडिटिंग और एस.एस. मूर्ति ने प्रोडक्शन डिजाइन की जिम्मेदारी संभाली है। इस तरह से यह फिल्म दर्शकों के लिए एक जबरदस्त सिनेमैटिक एक्सपीरियंस होने वाली है।

पा. रंजीत जिन्हें कबाली, काला, सरपट्टा परंबराई और थंगालान जैसी जानी मानी फिल्मों के लिए जाना जाता है, वे अब एक और बड़े प्रोजेक्ट के साथ लौट रहे हैं, जो खुद में एक बड़ी कहानी और बड़ा एक्शन का पैमाना लिए हुए है।

लर्न एंड टीच प्रोडक्शन और नीलम प्रोडक्शंस के बैनर तले एस. साई देवानंद, एस. साई वेंकटेश्वरन और पा. रंजीत द्वारा प्रोड्यूस की गई, वेट्टुवम पोंगल 2027 के खास मौके पर तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भ्रष्टों में दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयार है।