सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला बड़ा मोर्चा
स्टाफ रिपोर्टर-बिलासपुर
लंबित वित्तीय देनदारियों के भुगतान की मांग को लेकर हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला मुख्यालय बिलासपुर में पेंशनर्स का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। जिला संयोजक चेत राम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित धरने में बिजली बोर्ड सहित विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने बिजली बोर्ड पेंशनर्स के जिला प्रधान तिलक राज शर्मा ने कहा कि बिजली बोर्ड, पथ परिवहन निगम, कॉरपोरेट सेक्टर और शहरी इकाइयों सहित सभी वर्गों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स ने अपने सेवाकाल में प्रदेश के विकास में योगदान दिया है, इसलिए उनकी जायज वित्तीय मांगों को लंबे समय तक लटकाना उचित नहीं है। धरने को संबोधित करते हुए चेत राम वर्मा, सुशील पुंडीर, तिलक राज शर्मा, प्रकाश ठाकुर, हरिदास ठाकुर, किशोरी लाल शर्मा और अश्वनी चंदेल ने सरकार से मांग की कि 17 नवंबर से पहले संयुक्त संघर्ष समिति को वार्ता के लिए बुलाया जाए।