510 टूरिस्ट गाडिय़ों को परमिट

रोहतांग में बर्फ से ढकी चोटियों ने खींचे पर्यटक, ऑनलाइन परमिट लेने को मची होड़

जिला संवाददाता-कुल्लू
पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की चहल-पहल बढऩे लगी है। रोहतांग दर्रे की बर्फ से ढकी चोटियां सैलानियों को अपनी ओर खींच रही हैं। मौसम अनुकूल रहने और ऊंची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछने के बाद पर्यटकों में रोहतांग पहुंचकर बर्फ का दीदार करने का खासा उत्साह है। गुरुवार को भी बड़ी संख्या में पर्यटकों ने रोहतांग जाने के लिए ऑनलाइन परमिट हासिल किए। पर्यटन विभाग की परमिट वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार 19 नवंबर को जांच के समय तक कुल 519 वाहनों के परमिट जारी हो चुके थे। इनमें 235 डीजल और 275 पेट्रोल वाहन शामिल हैं। रोहतांग दर्रा हर साल देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहता है। खासकर नवंबर में बर्फबारी के बाद यहां का प्राकृतिक सौंदर्य सैलानियों को रोमांचित करता है। बर्फ से ढकी पहाडय़िां, ठंडी हवाएं और दूर तक फैली सफेद वादियां पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव बन रही हैं। मनाली घूमने आने वाले सैलानियों की पहली पसंद में रोहतांग का नाम सबसे ऊपर रहता है। यही वजह है कि पर्यटक मनाली पहुंचने के बाद रोहतांग जाने की योजना बना रहे हैं।

1200 वाहनों का है प्रतिदिन का कोटा
पर्यटन विभाग की परमिट व्यवस्था के तहत रोहतांग जाने के लिए प्रतिदिन कुल 1200 वाहनों का कोटा निर्धारित है। इसमें 400 डीजल और 800 पेट्रोल वाहनों को परमिट देने का प्रावधान है। गुरुवार को 519 परमिट शामिल रहे। बुधवार को कुल 587 वाहनों के परमिट जारी हुए थे। इसके मुकाबले गुरुवार को जांच के समय तक परमिट की संख्या कम रही।