प्राथमिक शिक्षक संघ ने विधायक बबलू को सौंपा मांग पत्र

न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम की अधिसूचना का विरोध कर वापस लेने के लिए उठाई मांग

स्टाफ रिपोर्टर-अंब
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से मिला। इस दौरान उन्होंने विधायक को 25 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। संघ ने 23 सितंबर 2025 को जारी न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम की अधिसूचना का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की। संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत एक प्रधानाचार्य के अधीन 15 से 25 स्कूल शामिल करने और एचटी, सीएचटी व बीईओ की प्रशासनिक शक्तियां सीमित करने से प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होगी।

वहीं, मिड-डे मील व्यवस्था के एकीकरण से प्रदेश के 21 हजार से अधिक वर्कर्स के रोजगार पर संकट पैदा होने की आशंका भी जताई। संघ ने 141 ब्लाक कार्यालयों को समाप्त करने और यू-डाइस कोड से जुड़े मुद्दों पर भी आपत्ति जताई। मांग पत्र में प्रमुख रूप से न्यू काम्प्लेक्स सिस्टम की अधिसूचना वापस लेने, एचटी, सीएचटी और बीईओ की शक्तियां यथावत रखने, जेबीटी से टीजीटी पदोन्नति कोटा 15 से बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने तथा प्राथमिक स्कूलों में जेबीटी के 4500 से अधिक रिक्त पद भरने की मांग की गई। वहीं उन्होंने अपनी मांगें रखीं।