अर्ली डायग्नोसिस एंड मैनेजमेंट फॉर अ बेटर लाइफ पर कार्यक्रम

कार्यालय संवाददाता -पांवटा साहिब
हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी पांवटा साहिब में बुधवार को विश्व सीओपीडी दिवस के अवसर पर फार्म-डी के विद्यार्थियों के लिए जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम संस्थान की निदेशक डा. प्रीति गुप्ता, चेयरमैन ईं. यथार्थ गुप्ता, वाइस चेयरमैन पार्थ गुप्ता तथा संस्थान के प्राचार्य डा. रमनदीप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज के प्रति जागरूक करना तथा इसके कारणों, लक्षणों, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी प्रदान करना था। इस वर्ष विश्व सीओपीडी दिवस की थीम अर्ली डायग्नोसिस एंड मैनेजमेंट फॉर अ बेटर लाइफ रही। इस अवसर पर संस्थान के फार्म-डी विभाग के संकाय सदस्य डा. उज्जवल पुंडीर ने विद्यार्थियों को सीओपीडी विषय पर विस्तृत एवं जानकारी पूर्ण व्याख्यान दिया।