रजत मंदोठी ने जीती 2.5 लाख की बड़ी माली

ज्वालामुखी के महादंगल में बालू बोडक़े को पछाड़ा, डेढ़ लाख की छोटी माली रजत ऊना के नाम रही, विधायक ने नवाजे विजेता
दिव्य हिमाचल ब्यूरो -ज्वालामुखी
शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी की पावन धरा पर गणेश कॉलोनी के साथ लगते बाबे दी पट्टियां में श्री मां ज्वाला दंगल कमेटी की ओर से विशाल इनामी महादंगल का आयोजन किया गया। महादंगल में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे नामी नेशनल और इंटरनेशनल पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती के शानदार दांव.पेंच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। देर रात तक चले मुकाबलों में रजत मंदोठी ने 2 लाख 50 हजार रुपये की बड़ी माली जीतकर दंगल का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने कड़े मुकाबले में बालू बोडक़े को पराजित किया। वहींए एक लाख 50 हजार रुपये की छोटी माली में रजत ऊना ने जीत हासिल की। महादंगल में विधायक संजय रतन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि महंत महेंद्र गिरि विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गोरख डिब्बी के महंत, मंदिर का पुजारी वर्गए, शहर के गणमान्य लोग और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे। दंगल स्थल दर्शकों से खचाखच भरा रहा और पहलवानों के हर दांव पर तालियों और जयकारों से उनका उत्साह बढ़ाया गया। दंगल की परंपरा के अनुसार शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर से ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच झंडा और गुर्ज लाया गया। इसके बाद पुजारी वर्गए शहरवासियों और दंगल कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में विधिवत रस्म अदायगी के साथ महादंगल का शुभारंभ किया गया।

आयोजन में रजत मंदोठीए बालू बोडक़ेए वासिब बाबा फलाहीए विवेक बाबा फलाहीए सुरजीतए आमिर खानए फिजा बिलवालए छोटा थापा, हरी चंडीगढ़, शिवम, भोला अटारी, लक्कीए सुमित ऊना हॉस्टलए रवि हुड्डा, प्रिंस मंदोठी, मनु महाकाल अखाड़ा रोहतक और शाकिर नूर सहित अनेक नामी पहलवानों ने भाग लिया। इसके अलावा 50 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल के लिए विशेष कुश्ती भी करवाई गई। बड़ी माली जीतने के बाद पहलवान रजत मंदोठी ने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है और अनुशासनए मेहनत तथा आत्मविश्वास की भावना विकसित होती है। युवाओं को खेलों में भाग लेकर अपने माता.पिता का नाम रोशन करना चाहिए। इस अवसर पर विधायक संजय रतन ने दंगल कमेटी, पुजारी वग, महंतों, शहरवासियों और दूर.दराज से पहुंचे कुश्ती प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह के आयोजन जारी रखने की उम्मीद जताई और दंगल कमेटी को अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने पहलवानों का भी ज्वालामुखी पहुंचकर अपने हुनर का प्रदर्शन करने के लिए धन्यवाद किया।