सैणी स्वीट शॉप में खूब बिकी रसमलाई

दुकान में ग्राहकों की डिमांड पर हर प्रकार की मिठाई है उपलब्ध, गुणवत्ता का रखा जाता है पूरा ख्याल

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
दीपावली त्यौहार के नजदीक आते ही ऊना शहर में भी दुकाने सजने लगी हैं। मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की काफी भीड़ उमड़ रही है। ऊना-नंगल मार्ग पर स्थित सैनी स्वीटस शॉप एवं मिल्क डेयरी में त्यौहारी सीजन के चलते उपभोक्ता बढिय़ा क्वालिटी की मिठाईयां खरीदने पहुंच रहे हैं। स्वीटस शॉप पर हर प्रकार की गुणवत्तापूर्ण मिठाईयां उपलब्ध है। वहीं लोगों की डिमांड के अनुसार नये किस्म की हर प्रकार की मिठाई उपभोक्ताओं को उचित दामों पर उपलब्ध करवाई जाती है।

दुकान के मालिक जीत सिंह, महेंद्र सिंह, मंदीप सिंह व हरदीप सिंह ने बताया कि सैणी स्वीटस शॉप का शुभारंभ वर्ष 1999 में हुआ था। दोनों भाईयों ने मिलकर एक छोटी सी दुकान खोली थी, जो आज शहर की सबसे बेहतरीन मिठाई की दुकानों में से एक है। दुकान पर हर प्रकार की गुणवत्तापूर्ण मिठाई दुकान में आसानी से ग्राहकों को उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को उचित दामों पर बेहतरीन मिठाईयां मिले यही उनकी प्राथमिकता है। दुकान में बिकने वाले उत्पादों पर ग्राहकों का विश्वास बना रहे इसलिए मिठाईयों की क्वालिटी पर विशेष ध्यान दिया जाता है। सैणी स्वीटस शॉप पर दिवाली त्यौहार को लेकर विशेष ऑफर ग्राहकों को दिए जा रहे है। दिवाली पर लेकर जहां बढिय़ां क्वालिटी की मिठाई उपलब्ध है। सैणी स्वीटस शॉप की रसमलाई मशहूर है। अगर एक बार कोई यहां रसमलाई का स्वाद चख ले तो ताउम्र उस स्वाद को नहीं भूलता। दुकान पर रस मलाई की खूब बिक्री होती है। दिवाली त्यौहार को लेकर दुकान में काजू कतली, पान पेठा, रोस्टड बर्फी, बेसन, बर्फी, फेणियां मिलती हैं।