ददाहू बस स्टैंड पर चक्का जाम

छात्रों का फूटा गुस्सा,बस स्टैंड पर धरना-प्रदर्शन कर एचआरटीसी और आरएम के खिलाफ जताया रोष

निजी संवाददाता-श्री रेणुका जी
ददाहू बस स्टैंड पर बुधवार शाम उस समय चक्का जाम की स्थिति पैदा हो गईए जब छोउ भोगर रूट पर चलने वाली बस को अचानक दूसरे रूट पर भेजे जाने से करीब दो दर्जन स्कूली व कॉलेज के छात्र-छात्राएं घर जाने से वंचित रह गए। गुस्सा बच्चों ने बस स्टैंड पर धरना-प्रदर्शन कर हिमाचल पथ परिवहन निगम एचआरटीसी और आरएम के खिलाफ नारेबाजी की।छात्रों के अनुसार छोउ भोगर रूट पर चलने वाली बस पिछले कुछ दिनों से नियमित रूप से नहीं आ रही थी। बुधवार शाम करीब 5रू15 बजे बस ददाहू पहुंचीए लेकिन उसे छोउ भोगर रूट पर भेजने के बजाय दूसरे रूट पर रवाना कर दिया गया। इससे घर जाने के इंतजार में खड़े दो दर्जन से अधिक बच्चे बस सुविधा से वंचित रह गए।छात्रों का कहना था कि जब उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम कार्यालय में फोन कर बस के बारे में जानकारी लीए तो उन्हें बस खराब होने और रूट पर नहीं जाने की बात कही गई।

हालांकिए बच्चों का आरोप था कि बस खराब नहीं थीए बल्कि उसे किसी अन्य रूट पर भेज दिया गया। निगम के अधिकारियों से बातचीत भी संतोषजनक नहीं रहीए जिसके बाद छात्र.छात्राओं ने बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।प्रदर्शन के दौरान काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। छात्रों ने कहा कि इस तरह अचानक बस का रूट बदलने से स्कूली बच्चों और कॉलेज जाने वाली छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। रोजाना इसी बस से आने.जाने वाले बच्चों के लिए घर पहुंचना मुश्किल हो गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बस उनके रूट पर आई थीए तो उसे दूसरे रूट पर भेजने का फैसला क्यों लिया गया और विद्यार्थियों की सुरक्षा व जिम्मेदारी आखिर किसकी है। करीब एक घंटे तक चले विरोध के बाद तहसीलदार जय सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्र.छात्राओं से बातचीत कर उन्हें आश्वस्त किया कि उनके लिए बस की व्यवस्था की जाएगी और भविष्य में बस को नियमित रूप से रूट पर भेजने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।हालांकि प्रशासन के आश्वासन के बावजूद करीब आधे घंटे तक कोई बस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद स्थानीय युवकों ने निजी वाहनों के माध्यम से बच्चों को उनके घर पहुंचाया।
छात्रों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से कोई बस उपलब्ध नहीं करवाई गई जिससे उनमें भारी रोष रहा।वहीं आरएम की ओर से बताया गया । कि बस भवाई.बलीच में खराब है और उसे ठीक करने के लिए मैकेनिक भेजा जा रहा है। बस की मरम्मत के बाद ही बच्चों के लिए वाहन उपलब्ध हो पाएगा। इस पर छात्र.छात्राओं ने सवाल उठाया कि यदि रूट की बस खराब थीए तो ददाहू पहुंची बस को दूसरे रूट पर क्यों भेजा गयाघ् उन्होंने इस पूरे मामले को विद्यार्थियों के साथ अन्याय बताते हुए नियमित बस सेवा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।