-आरसी कॉलोनी सेडपा की खस्ताहाल सडक़ों और सीवरेज व्यवस्था पर भी उठाई आवाज
निजी संवाददाता-बरमाणा
ग्राम पंचायत हरनोड़ा की कांग्रेस बूथ कमेटी के संयोजक ठाकुर हीरापाल सिंह व अन्य सदस्यों ने प्रदेश सरकार से हरनोड़ा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में इसी शैक्षणिक सत्र से विज्ञान और वाणिज्य संकाय की कक्षाएं शुरू करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कई बार इसकी घोषणा की जा चुकी है, लेकिन पिछले तीन-चार वर्षों से यह मांग पूरी नहीं हो पाई है। कमेटी के सदस्यों ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर से भी इस मामले में हस्तक्षेप कर मांग को पूरा करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि वर्षों से लंबित इस मांग को पूरा किया जाता है, तो क्षेत्र में कांग्रेस के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने में भी मदद मिलेगी। इसके साथ ही सदस्यों ने आरसी कॉलोनी सेडपा की खस्ताहाल सडक़ों और सीवरेज व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बदहाल सडक़ों का मुद्दा कई बार कांग्रेस नेताओं के समक्ष उठाया जा चुका है। जिला के कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी के ध्यान में भी यह मामला लाया गया था, लेकिन अभीअलावा कोई कार्रवाई हुई है। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि पिछले करीब 25 वर्षों से सडक़ों के रखरखाव पर उचित ध्यान नहीं दिया गया।जिनसे छोटी गाडिय़ों को भी आवाजाही में परेशानी होती है। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भरने से तालाब जैसी स्थिति बन जाती है। वहींए सीवरेज व्यवस्था की हालत भी खराब है। उन्होंने चेतावनी दी यदि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो स्थानीय जनता आगामी चुनावों में मतदान बहिष्कार उठाने के लिए मजबूर हो सकती है। स्थानीय कांग्रेस नेता ठाकुर रणनीति तय करने की जरूरत पड़ी तो उसमें भी जनता के साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।