दो दिन तक चलेगा कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह में राज्यसभा सांसदप्रो. सिकंदर कुमार ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत, गहन शोधों पर विस्तार से होगा मंथन
स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
ठाकुर रामसिंह इतिहास शोध संस्थान, नेरी द्वारा भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के सहयोग से दो दिवसीय राष्ट्रीय परिसंवाद ‘उत्तर-पश्चिमी हिमालय में पर्यावरण के ऐतिहासिक और समकालीन परिप्रेक्ष्य’ का संस्थान परिसर में विधिवत शुभारंभ हुआ। परिसंवाद के उद्घाटन सत्र में प्रो. सिकंदर कुमार, राज्यसभा सदस्य, भारत सरकार मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता प्रो. हिमांशु कुमार चतुर्वेदी, निदेशक, भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला ने की। प्रो. हीरालाल मुरलीधर सूर्यवंशी, निदेशक, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हमीरपुर एवं डॉ. सूरत ठाकुर, अध्यक्ष, भारतीय इतिहास संकलन समिति हिमाचल प्रान्त विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा जिला चंबा के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् कुलभूषण उपमन्यु ने परिसंवाद में बीज वक्तव्य प्रस्तुत किया।
उद्घाटन सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात ज्योति प्रकाश द्वारा संकल्प पाठ तथा झनेश्वर राणा द्वारा इतिहास पुरुष वाचन प्रस्तुत किया गया। मंचस्थ अतिथियों के परिचय एवं स मान उपरान्त संस्थान के निदेशक डॉ. चेतराम गर्ग ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं अकादमिक गतिविधियों तथा पिछले वर्षों में किए गए शोध कार्यों की जानकारी दी। परिसंवाद के संयोजक डॉ. जगदीश प्रसाद ने राष्ट्रीय परिसंवाद की भूमिका प्रस्तुत करते हुए विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। मुख्यातिथि प्रो. सिकंदर कुमार ने अपने संबोधन में हिमालयी पर्यावरण के संरक्षण, भारतीय ज्ञान परंपरा पर प्रकाश डाला।