कार्यालय संवाददाता-हमीरपुर
हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिवीजन दिवाली मनाकर वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए दोबारा स्पेशल बसें चलाएगा। निगम की यह स्पैशल बसें दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी, नालागढ़ और होशियारपुर रूट पर यात्रियों की डिमांड पर 13 से 15 नवंबर तक चलाई जाएगीं, ताकि यात्रियों को वापस लौटने में भी किसी तरह की असुविधा निगम की बसों में न झेलनी पड़े। बताया जा रहा है कि दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली निगम की बसें दोबारा एडवांस बुकिंग में चल रही हैं। यही वजह है कि एचआरटीसी हमीरपुर डिवीजन यात्रियों की डिमांड पर दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए स्पैशल बसें चलाएगा, ताकि यात्रियों को सीटों को लेकर परेशान न होना पड़े। एचआरटीसी हमीरपुर डिवीजन की हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, नालागढ़ और देहरा डिपो की बसें दिवाली के बाद भी यात्रियों के लिए स्पैशल बसें चलाएगा। निगम की यह स्पैशल बसें 13 से 15 नवंबर तक यात्रियों की डिमांड पर दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी स्टेशनों के लिए यह स्पेशल बसें चलाई जाएगीं, ताकि यात्रियों को वापिसी में भी निगम की बसों में सीटों को लेकर जदोजहद्द न करनी पड़े।
इसके लिए यात्रियों को निगम के बस स्टैंड मेंं जाकर स्पेशल बसों की डिमांड देनी होगी। उसके बाद ही यह स्पैशल बसें यात्रियों की डिमांड पर चलाई जाएगीं। अगर हम हमीरपुर डिपो की ही बात करें, तो दिवाली से पूर्व 50 निगम की स्पैशल बसें अलग-अलग राज्यों के बस स्टैंड से हमीरपुर के लिए चलाई गई हैं। सडक़ों पर दौड़ रही प्राइवेट वोल्वो बसों ने दिवाली के चलते बसों के किराए में भी बढ़ौतरी कर दी थी। यही वजह है कि ज्यादातर लोग निगम की बसों में ही सफर करते नजर आए। निगम की 13 से 15 नवंबर तक की रूटीन की सभी बसें एडवांस में फुल चल रही हैं। निगम डिमांड पर स्पेशल बसें चलाएगा।
मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक के बोल
एचआरटीसी हमीरपुर डिवीजन के मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक का कहना है कि डिवीजन दिवाली के बाद वापस लौट रहे यात्रियों के लिए भी स्पेशल बसें चलाएगा। निगम की यह स्पेशल बसें 13 से 15 नंवबर तक चलाई जाएंगी। यात्रियों की डिमांड पर स्पैशल बसें दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी इत्यादि रूटों पर चलाई जाएंगी। यात्री अपने नजदीक के बस स्टैंड में जाकर स्पेशल बसों की डिमांड देना सुनिश्चित करें।