तीन दिन तक पंचायतों में होंगी बैठकें, चुने जाएंगे लाभार्थी
स्टाफ रिपोर्टर-बिलासपुर
मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के चयन को लेकर जिला बिलासपुर की सभी ग्राम पंचायतों में कल सोमवार 16 से 18 नवंबर तक विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों में योजना के लिए पात्र परिवारों एवं महिलाओं के चयन पर चर्चा करने के साथ लाभार्थियों की सूची को मंजूरी दी जाएगी। किरण भड़ाना ने इस संबंध में शनिवार को अधिसूचना जारी कर सभी विकास खंडों की पंचायतों में निर्धारित तिथियों के अनुसार विशेष ग्राम सभाएं आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण विकास विभाग हिमाचल की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इनमें योजना की निर्धारित पात्रता के आधार पर आवेदकों के नामों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
पारदर्शिता से होगा पात्र परिवारों का चयन
उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से लाभार्थियों का चयन पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से किया जाएगा। उन्होंने पात्र परिवारों से ग्राम सभाओं में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की, ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे।