सेलेशियल स्कूल में छात्रों ने दिखाया दमखम

राजपुर में मार्च पास्ट और देशभक्ति गीतों के साथ खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज
कार्यालय संवाददाता- पालमपुर
सेलेशियल पब्लिक स्कूल राजपुर पालमपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत खेलकूद संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं विद्यालय की खेल समिति द्वारा करवाई गई। कार्यक्रम संयोजक डा. आशु फुल्ल ने बताया कि विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक बढ़-चढक़र खेलों में भाग लिया। प्रतियोगिताओं के कनिष्ठ और वरिष्ठ दो वर्ग रहे। कनिष्ठ वर्ग के अंतर्गत नर्सरीए एलकेजी और यूकेजी के विद्यार्थियों के मध्य बैलून रेस, स्पून रेस, फ्रॉग रेस, बनाना रेस और 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जबकि वरिष्ठ वर्ग के मध्य म्यूजिकल चेयर, कबड्डी मैच, बैडमिंटन मैच खो-खो, शॉट पुट तथा 100 मीटर और 500 मीटर की दौड़ करवाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों की मार्च ास्ट से हुआ। विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए।

100 मीटर की दौड़ में अलग-अलग वर्ग में नर्सरी कक्षा के दिव्यांश, एलकेजी के आभ्यांश, यूकेजी के प्रख्यात, द्वितीय कक्षा के ऋतिक, तृतीय कक्षा की शेवन्या, चतुर्थ कक्षा की अनन्या, आठवीं कक्षा के वंश तथा नवीं कक्षा के अंशुल प्रथम स्थान पर रहे । द्वितीय स्थान पर नर्सरी की देविका, एलकेजी के शिवांश, यूकेजी की आइना, प्रथम कक्षा के आंशिव, द्वितीय कक्षा की अंशिका, तृतीय कक्षा के कनिष्क, चतुर्थ कक्षा के शिव और प्रियांशी, आठवीं कक्षा के लक्ष्यराज तथा नौवीं कक्षा के शिवम और दसवीं कक्षा के अंश रहे। फ्रॉग रेस में प्रथम कक्षा के आंशिव प्रथम, द्वितीय कक्षा की अंशिका द्वितीय स्थान पर रही। गोला फैंक प्रतियोगिता में अंश और आराध्या विजेता रहे। समस्त प्रतियोगिताओं के लिए सभी विद्यार्थियों के मध्य उमंग और जोश की भावनाओं का प्रसार देखते हुए प्रधानाचार्य शिवानी शर्मा ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसी अदम्य ऊर्जा और आत्मबल को कायम रखते हुए विभिन्न खेलों में और अधिक जोश के साथ भाग लेने को प्रेरित किया।