अर्की की ग्राम पंचायत के गांव सानन में चौथी सुशील पाठक मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाई प्रतिभा
स्टाफ रिपोर्टर-अर्की
उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत सानन के गांव सानन में चौथी सुशील पाठक मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान खिलाडिय़ों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।प्रतियोगिता के ओपन ग्रुप सिंगल्स मुकाबले में नालागढ़ के तनवीर चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि नालागढ़ के ही पर्व उपविजेता रहे।
ओपन ग्रुप डबल्स मुकाबले में तनवीर चौधरी और पर्व की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, शिमला के अमन ठाकुर और कृषांत पांडे की जोड़ी उपविजेता रही।अंडर-14 सिंगल्स वर्ग में सानन के रुद्रांश पाठक ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि देलग के महक उपविजेता रहे।प्रतियोगिता के समापन पर स्थानीय पंचायत के उपप्रधान जितेंद्र कुमार ने विजेता एवं उपविजेता खिलाडिय़ों को ट्रॉफी, मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, अंडर-14 वर्ग में विजेता को 2,500 रुपए और उपविजेता को 1,500 रुपए की नकद राशि दी गई। सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाडिय़ों को ट्रॉफी और मेडल भी प्रदान किए गए।प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवा खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए मंच प्रदान करना है। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के उपप्रधान जितेंद्र कुमार, निशांत पाठक, मनमोहन पाठक, तिलकराज शर्मा, सचिन, पुनीत, दीपक और सार्थक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।