स्वाद और गुणवत्ता के दम पर 51 साल से ग्राहकों में बनाया है अटूट विश्वास
स्टाफ रिपोर्टर-दौलतपुर चौक
दीवाली के त्योहार पर दौलतपुर चौक का बाजार रोशनी और रौनक से गुलजार है। इसी बीच नगर की प्रतिष्ठित ठाकुर बेकरी अपने नए रंग-रूप और आकर्षक साज-सज्जा के चलते लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वर्ष 1975 में स्थापित इस प्रतिष्ठान ने अपने 51 वर्षों के सफर में स्वाद, शुद्धता और गुणवत्ता के दम पर ग्राहकों का विश्वास कायम रखा है। दीवाली के अवसर पर बेकरी को आकर्षक लाइटों और खूबसूरत सजावट से नया लुक दिया गया है। खास बात यह है कि यहां उपलब्ध सभी उत्पाद 100 प्रतिशत शुद्ध शाकाहारी और केमिकल फ्री हैं। पारंपरिक स्वाद के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना ठाकुर बेकरी की पहचान रही है।बेकरी संचालक अशोक ठाकुर और रिंका ठाकुर ने बताया कि वे अपने पिता स्वर्गीय अर्जुन ठाकुर के सिद्धांतों और परंपराओं को आगे बढ़ा रहे हैं।
शुद्धता, गुणवत्ता और ग्राहकों के विश्वास को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।दीवाली के लिए बेकरी में विशेष फेस्टिव रेंज तैयार की गई है। इसमें बटर कुकीज, आलमंड कुकीज, काजू कुकीज, आटा बिस्किट और विभिन्न प्रकार के ड्राई फ्रूट उत्पादों के साथ काजू कतली, काजू डोडा बर्फी, सोन पापड़ी और पेठा जैसी पारंपरिक मिठाइयां शामिल हैं। इसके अलावा ड्राई फ्रूट गिफ्ट पैक, एगलेस केक, पेटीज, ब्रेड टोस्ट, बर्गर, आइसक्रीम और चॉकलेट्स भी उपलब्ध हैं।अशोक ठाकुर एवम रिंका ठाकुर के अनुसार, त्योहार को ध्यान में रखते हुए उत्पादों की विविधता के साथ उनकी गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि ग्राहक अपने परिवार और प्रियजनों के साथ त्योहार की खुशियां बांट सकें।