विधायक ने ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम से स्थानीय लोगों की जनसमस्याएं सुनी,और समाधान के दिए निर्देश
स्टाफ रिर्पार्टर-अर्की
अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। संजय अवस्थी गुरूवार को ग्राम पंचायत कशलोग के गांव नेवड़ी में भागीरथ शर्मा द्वारा 4.5 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित 1 मेगावाट क्षमता वाली सौर ऊर्जा परियोजना का शुभारंभ करने के उपरांत जन समूह को संबोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने कहा कि वर्तमान समय में नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग समय की आवश्यकता है। सौर ऊर्जा न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि ऊर्जा संरक्षण और सतत विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित करने के लिए विभिन्न योजनाएं आरंभ की गई है, जिसका लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। इसके उपरांत विधायक ने ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगों की जनसमस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर तथा लंबित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई कर समाधान करने के निर्देश दिए।