निजी संवाददाता-परवाणू
कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-5) पर जाबली के समीप सडक़ मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते दो गाडिय़ों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में दोनों वाहनों के सवार बाल-बाल बच गए और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि टक्कर में दोनों गाडिय़ां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाबली के पास सडक़ सुदृढ़ीकरण व मुरम्मत का कार्य चल रहा था। इसके चलते ट्रैफिक को डायवर्ट कर मार्ग को वन-वे किया गया था। मौके पर न तो कोई पुख्ता बैरिकेडिंग की गई थी और न ही उचित चेतावनी संकेतक लगाए गए थे। इसके कारण विपरीत दिशाओं से आ रही गाडय़िों के चालकों को स्थिति का आभास नहीं हुआ और दोनों वाहन आमने-सामने भिड़ गए।