चिट्टे के साथ युवक अरेस्ट, घर में बैठकर कर रहा था सेवन, पुलिस ने दबिश देकर बरामद की 8.41 ग्राम हेरोइन

निजी संवाददाता-भराड़ी

बिलासपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भराड़ी पुलिस ने कुठेड़ा मरहाणा पंचायत में एक युवक के घर पर दबिश देकर 8.41 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि युवक घर में बैठकर चिट्टे का सेवन कर रहा है।

सूचना मिलते ही भराड़ी पुलिस की टीम ने एसआई संदीप चंदेल के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर घर में छापा मारा। पुलिस ने मौके से 7100 रुपए नकद के अलावा नशे के सेवन में इस्तेमाल किए जाने वाले जले हुए नोट भी कब्जे में लिए हैं। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक ने कहा जिला पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।