ससुराल जा रही पत्नी को पति, ससुर और सास ने बुरी तरह पीटा, हटली में पेश आया मामला

By: Jun 9th, 2026 5:46 pm

निजी संवाददाता—सरकाघाट

पुलिस थाना हटली में एक महिला के साथ कथित मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2)] 85 एवं 3(5) के तहत दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता तनुजा पत्नी सौरभ वर्मा निवासी गांव बतैल डाकघर भाबंला तहसील बलद्बाड़ा जिला मंडी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 जून की शाम वह अपनी माता शांति देवी और बहन शालिनी देवी के साथ अपने ससुराल गांव बतैल जा रही थी। आरोप है कि वहां उसके पति सौरभ वर्मा, सास शीतला देवी तथा ससुर हेमराज ने उसके साथ मारपीट की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामले की पुष्टि पुलिस विभाग ने की है।

सास और ननद पर महिला से मारपीट-कपड़े फाडऩे का आरोप

सुंदरनगर। पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत एक महिला की शिकायत पर उसकी सास और ननद के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज तथा कपड़े फाडऩे के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मोनिका निवासी गांव गोरन, डाकघर जडोल, तहसील सुंदरनगरए जिला मंडी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार को उसकी सास और ननद ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज की तथा हाथापाई करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सुंदरनगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है तथा जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App