ज्योतिका के गानों पर झूमी राजधानी

By: Jun 10th, 2026 12:02 am

दूसरी स्टार नाइट में विधायक हरीश जनारथा रहे मुख्यातिथि

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव-2026 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या मंगलवार को पूरी तरह बॉलीवुड गायिका ज्योतिका टांगरी के नाम रही। उन्होंने एक से बढक़र एक गीतों से ऐसा समां बांधा कि रिज देर रात तक संगीत और उत्सव के रंग में डूबा रहा। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने मुख्यातिथि तथा हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर को सम्मानित किया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पंकज शर्मा ने पार्षद चमन और अंकुश को सम्मानित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत स्थानीय कलाकारों के शानदार प्रस्तुतियों से हुई। तनुजा चौहान, डोनी चौहान, डाक्टर मनोज गंधर्व, पंकज ठाकुर, हेमंत शर्मा और राजीव ने दर्शकों का मनोरंजन किया। उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक दल उत्तराखंड के कलाकारों ने लोक संस्कृति की रंगारंग झलक पेश कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App