Top news

हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती की प्रक्रिया विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद शुरू होगी। हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल के 1230 पदों को भरने के लिए सारी भर्ती प्रक्रिया पुलिस मुख्यालय खुद पूरी करेगा। इसके लिए पीएचक्यू के स्तर पर ही एक कमेटी बनाई जाएगी और पहली बार इस भर्ती में 30 फीसदी आरक्षण कोटा महिलाओं को दिया जाएगा। इससे पहले पुलिस की अपनी कमेटी द्वारा की गई भर्तियों में पेपर लीक के मामले को देखते हुए प्रक्रिया में इस बार कुछ बदलाव किया जा सकता है। पुलिस भर्ती कमेटी बनाने का फैसला विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद होगा। ऐसे में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद पुलिस भर्ती के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। हिमाचल पुलिस में 1226 कांस्टेबल भर्ती किए जाएंगे। इनमें 877 मेल, 292 फीमेल कांस्टेबल और 57 ड्राइवर शामिल हैं।

पंजाब के कालेजों में 1158 सहायक प्रोफेसरों की भर्ती मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को झटका दिया है। बुधवार को हाई कोर्ट ने सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पंजाब सरकार ने नियुक्ति पत्र प्राप्त कर चुके शिक्षकों को ज्वाइन करवाने की मांग की थी। कुलविंदर सिंह ने एडवोकेट जगतार सिंह सिद्धू के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी कि पंजाब सरकार ने सरकारी कालेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए विज्ञापन...

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अगले वर्ष के लिए सरकार का मुख्य एजेंडा हिमाचल को भारत की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से हुई तबाही के बाद युद्ध स्तर पर बहाली का काम किया गया और हिमाचल प्रदेश सर्दियों के मौसम में पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है। उन्होंने देश-विदेश के पर्यटकों को हिमाचल आने और इसके प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए आमंत्रित...

नई दिल्ली। संसद में सुरक्षा चुक का बड़ा मामला सामने आया है। जिस समय सदन की कार्यवाही चल रही थी उसी दौरान दो युवक संसद में घुस आए। ये दोनों युवक दर्शक दीर्घा से कूदे थे। बताया जा रहा है कि दोनों लोगों ने हाथ में टियर गैस कनस्तर लिया हुआ था। हालांकि सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद सदन की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। घटना के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि जैसी ही दो युवक सदन में कूदे, हमारे....

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आज राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने डा. मोहन यादव को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। श्री यादव व्यक्ति के रूप में राज्य के बीसवें मुख्यमंत्री हैं। इसके अलावा राज्यपाल ने श्री जगदीश देवड़ा और श्री राजेंद्र शुक्ला को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी। स्थानीय मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य एवं गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने पद के साथ ही गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस समारोह में श्री मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP...

भर्ती पेपर लीक मामला उजागर होने के बाद भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव रहे एचएएस अधिकारी डा. जितेंद्र कंवर को जांच एजेंसी विजीलेंस ने एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अधिकारी की यह गिरफ्तारी पोस्ट कोड 1003 तक तहत कम्प्यूटर ऑपरेटर और पोस्ट कोड 1036 के तहत होने वाली जूनियर ऑडिटर की भर्ती...

पोर्ट एलिज़ाबेथ - रिंकू सिंह (68 नाबाद) और सूर्य कुमार यादव (56) की बेहतरीन बल्लेबाजी पर रीज़ा हेंड्रिक्स (49) और एडन मारक्रम (30) की तूफानी पारी भारी पड़ी और गेंदबाजों के भरपूर प्रयास के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ...

कांग्रेस सरकार का एक साल का कार्यकाल अत्यंत निराशाजनक रहा है। लोकप्रियता जमींदोज़ हो गई। ऐसे हालात में कांग्रेस तैयार रहे, कभी भी कुछ भी हो सकता है। राजनीति में सब कुछ संभव होता है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में भाजपा की तरफ से आयोजित कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश दिवस पर एक रैली के दौरान संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह के हालात बने हुए हैं, मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि यह सरकार अपने ही बोझ से गिर जाएगी। न मंत्री खुश हैं न विधायक। न कांग्रेस कार्यकर्ता खुश है, न जनता। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि गारंटियों के सहारे सत्ता में आई यह सरकार पहले 12 हज़ार करोड़ का हिसाब दे, जो इन 12 महीनों में लोन लिया है। जब एक साल में कोई विकास कार्य हुआ ही नहीं, तो फिर यह पैसा कहां गया। उन्होंने कहा कि राजनीति में सबकुछ संभव है, इसलिए पार्टी के कार्यकर्ता तैयार रहें।

मंत्रिमंडल विस्तार में दो नए मंत्रियों की शपथ के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संकेत दिया है कि इन्हें पोर्टफोलियो देती बार मंत्रिमंडल में विभागों का फेरबदल भी हो सकता है। अब कैबिनेट में सिर्फ एक पद खाली रह गया है, लेकिन इस फेरबदल में पहले से मंत्री रहे नेताओं के विभागों को बदला जा सकता है। मुख्यमंत्री राजभवन में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अब कैबिनेट में सिर्फ एक पद खाली रह गया है, जिसे जल्दी भरा जा सकता है।