चंबा

भरमौर —  वन विभाग की ओर से 68वें मंडलस्तरीय वन महोत्सव का आयोजन होली में किया गया। इस मौके पर वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने चीड़ का पौधा रोपकर विधिवत तरीके से वनमहोत्सव का शुभारंभ किया। तदोपरांत वन मंत्री ने होली में 35 लाख की लागत से

सिहुंता  —  भटियात भाजपा मंडल की ओर से कारगिल विजय दिवस के मौके पर वन विभाग के मनहुता स्थित विश्राम गृह में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर भटियात के विधायक विक्रम जरियाल व भाजपा मंडलाध्यक्ष संतोष शर्मा विशेष तौर से उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। यह जानकारी भटियात भाजपा मंडल के प्रभारी

चंबा —  वन विभाग की सिल्ला बीट के कुट जंगल में वनकाटुओं ने रेई के दो पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। वन विभाग के वनरक्षक ने वनकाटुओं के कब्जे से 42 स्लीपर रेई और लकड़ी काटने का सामान बरामद कर लिया है। वनरक्षक ने विभागीय कार्रवाई के बाद मामले को आगामी जांच हेतु पुलिस को

भरमौर —  वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने सोमवार को गरोला पंचायत में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सात करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पिल्ली- स्वाई और ब्योटी से सांच- उलांसा मार्ग का विधिवत तरीके से लोकार्पण किया। वन मंत्री ने ब्योटी से सांच- उलासां मार्ग पर परिवहन निगम की 37

चंबा —  अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला के दौरान ऐतिहासिक चौगान में सजा एनएचपीसी का स्टाल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस स्टाल में एनएचपीसी के जिला में संचालित चमेरा पावर स्टेशन के टरबाइन का माडल प्रदर्शित कर लोगों को जलविद्युत निर्माण के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।

चंबा —  धरोहर मैदान चंबा में रविवार से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की रौनकों में मौसम खलल डाल सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले तीन दिनों तक चंबा सहित इसके विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। बरसात का मौसम टूटने लगा तो मिंजर फेयर का मजा भी किरकिरा हो सकता है।

सलूणी —  उपमंडल की नड्डल पंचायत में ढांक से गिरकर ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप पुत्र कर्मचंद के तौर पर की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटना की इत्तला रपट रोजनामचे में डालकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

चंबा —  जिला मुख्यालय के साथ लगते सुल्तानपुर में पिछले कई दिनों से ठप पड़ी सिग्नल लाइट से उक्त सड़क मार्ग पर हर पल जाम की स्थिति पैदा हो रही। सिगनल लाइट के बिना टै्रफिक नियमों को दरकिनार कर जल्दबाजी की दौड़ में आगे निकलने की कोशिश करने वाले वाहन चालक अन्य वाहन चालाकों के

पांगी —  जनजातीय उपमंडल पांगी को को- ऑपरेटिव बैंक की आधुनिक सुविधाओं से लैस शाखा की सौगात मिल गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिमला से आनलाइन बैंक शाखा का लोकार्पण किया। पांगी में को- ऑपरेटिव बैंक की शाखा खुलने से घाटी के लोगों की चिरलंबित मांग भी पूरी हो गई है। इस