स्थानीय समाचार

नगरी, कलूंड, चचियां व आसपास के क्षेत्रों में बंदरों ने जीना दुश्वार कर दिया है। सुबह लोगों की सैर का समय हो, बच्चों के स्कूल जाने आने का समय हो जब देखो बंदर सडक़ चौराहों पर नजर आते हैं। जब सुबह की सैर के लिए निकलो या स्कूल जाने के लिए अपनी सुरक्षा के लिए डंडा आपको अपने साथ रखना ही होगा अन्यथा खूंखार बंदर कभी भी हमला कर सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से बानर नसबंदी केंद्र गोपालपुर में खुला है तब बंदरों ने जीना मुश्किल कर दिया है इससे पहले इन क्षेत्रों में बंदर नहीं होते थे। नसबंदी केंद्रों पर लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद भी बंदरों को सडक़ पर देखा जा सकता है। बंदरों की जनसंख्या पर नियंत्रण न होना किसानों के लिए आफत बना हुआ है।

पुलिस ने अफीम की खेती नष्ट कर दी है। पुलिस की टीम अफीम के खेत पहुंची और यहां पर खेती को नष्ट कर दिया। एसपी कुल्लू डाक्टर कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस थाना बंजार की टीम ने गश्त के दौरान डुगा डाकघर बठाहड़ में खेतों में उगाई हुई लगभग ’11637 अफीम के अवैध पौधों को बरामद करके नष्ट किया है। वहीं, इस संदर्भ में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थाना बंजार में धारा 18 मादक पदार्थ अधिनियम के तह

‘दिव्य हिमाचल’ प्रजेंट मिस हिमाचल-2024 मुख्य प्रयोजक अरनी यूनिवर्सिटी, प्रयोजक डाबर आंवला हेयर ऑयल व सह-प्रयोजक रेनॉल्ट इंडिया क्विड के भव्य ग्रैंड फिनाले में शनिवार शाम को टांडा मेडिकल कालेज के सरदार सोभा सिंह ऑडिटोरियम में गीत-संगीत का भी खूब तडक़ा लगा। इसमें मिस हिमाचल-24 के ताज को राज्य भर की प्रतिभागियों में ब्यूटी विद ब्रेन को लेकर टक्कर देखने को मिली, जिससे प्रतिभागियों के साथ-साथ उनके प्रसशंक भी फ्रेशर में आ गए। हालांकि इस बीच नोर्थ इंडिया के सबसे बड़े मंच में से एक में हिमाचल के प्रसिद्ध गायकों की आवाज का जादू भी खूब चला। इसमें राज्य भर सहित पूरे भारत व दुनिया को अपनी नाटी से नचाने वाले नाटी सिरमौरां वालिए व नाटी रा चस्का बूरा फेम अजय चौहान ने खचाखच

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की होली घाटी के लिए सडक़ बंद होने के पांचवें दिन भी राहत नहीं मिल पाई है। शाम के वक्त एक्सावेटर में तकनीकी खराबी और बारिश शुरू होने के चलते कार्य को रोकना पड़ गया। लिहाजा अब सोमवार को दोबारा सडक़ खोलने का कार्य चलाया जाएगा और मलबा हटाने के बाद ही सडक़ के कल तक बहाल होने योग्य की स्थिति का पता चल सकेगा। बहरहाल होली घाटी के लिए सियूंर पुल होकर रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मंगलवा

श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने बूथ विजय अभियान के अन्तर्गत सायर, तुन्नीघाट, घ्याना व संगीरठीं में आयोजित कार्यक्रमों में कहा कि अगले पांच सालों में भारत देश दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बन जएगा। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत विश्व में आर्थिक दृष्टि से 11 वें पायदान पर था और इन 10 वर्षों में मोदी की नीतियों से हमारा देश दुनिया की पांचवीं आर्थिक शक्ति बन गया और अब उन्होंने आगामी पांच सालों में भारत को तीसरी आर्थिक शक्ति के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि देश में समान नागरिक संहिता और एक राष्ट्र एक चुनाव के फार्मूले को लागू करने का वायदा भी भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में किया है।

जनजातीय क्षेत्र भरमौर के ऊंचाई वाले हिस्सों में गतरोज हुई ओलावृष्टि से तीस फीसदी सेब की फसल प्रभावित हुई है। जबकि क्षेत्र में मौसम का कड़ा रूख अभी भी बागबानों के लिए चिंता का सबव बना हुआ है। हांलाकि ऊंचाई वाले हिस्सों में स्थित अधिकांश बागीचों में फलॉवरिंग को अभी वक्त है। लेकिन जिन बागीचों में फलॉवरिंग हुई है, उन्हें कुछ हद तक ओलावृष्टि ने प्रभावित कर दिया है। बहरहाल फील्ड से नुकसान की रिपोर्ट आने के बाद ही ओलावृष्टि से हुए नुकसान की सही प्रतिशतता का पता चल सकेगा। उल्लेखनीय है कि अप्रैल माह में क्षेत्र में मौसम लगातार खराब बना हुआ है और यहां थोड़े-थोड़े दिनों के अंतराल में बारिश हो रही है। हांलाकि बागबानी विशेषज्ञ जिस हिसाब से क्षेत्र में बारिश हो रही है, उसे सेब की फसल के लिए नुकसानदा

ऐतिहासिक लक्ष्मीनाथ मंदिर ट्रस्ट चंबा फाइलों तक सिमटकर रह गया। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद मंदिर ट्रस्ट का पुनर्गठन भी नहीं हो पाया है। इसके चलते पिछले दो वर्षों से ट्रस्ट की बैठक न होने से मंदिर के रखरखाव सहित अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013-14 के दौरान तत्कालीन वीरभद्र सरकार ने लक्ष्मीनाथ मंदिर की प्रबंधक कमेटी को भंग करके ट्रस्ट का गठन किया था। हालांकि वीरभद्र सरकार के मंदिर कमेटी को भंग करके ट्रस्ट गठन की कवायद के खिलाफ विरोध के स्वर भी मुखर हुए थे। मगर राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते विरोध की चिंगारी दफन होकर रह गई। इसके बाद मंदिर के रखरखा

‘दिव्य हिमाचल’ प्रजेंट मिस हिमाचल-2024 मुख्य प्रयोजक अरनी यूनिवर्सिटी, प्रयोजक डाबर आंवला हेयर ऑयल व सह-प्रयोजक रेनॉल्ट इंडिया क्विड के भव्य ग्रैंड फिनाले में शनिवार शाम को टांडा मेडिकल कालेज के सरदार सोभा सिंह ऑडिटोरियम में गीत-संगीत का भी खूब तडक़ा लगा। इसमें मिस हिमाचल-24 के ताज को राज्य भर की प्रतिभागियों में ब्यूटी विद ब्रेन को लेकर टक्कर देखने को मिली, जिससे प्रतिभागियों के साथ-साथ उनके प्रसशंक भी फ्रेशर में आ गए। हालांकि इस बीच नोर्थ इंडिया के सबसे बड़े मंच में से एक में हिमाचल के प्रसिद्ध गायकों की आवाज का जादू भी खूब चला। इसमें राज्य भर सहित पूरे भारत व दुनिया को अपनी नाटी से नचाने वाले नाटी सिरमौरां वालिए व नाटी रा चस्का बूरा फेम अजय चौहान ने खचाखच

हिमाचल के दो खिलाडिय़ों ने दक्षिण एशियाई कुराश चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता। सोलन के आरती शर्मा और चेतन कपूर ने केरल के कोचीन में आयोजित दक्षिण एशियाई कुराश चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया। इस चैंम्पियनशिप में पाकिस्तान की अनुपस्थिति के बावजूद, दक्षिण एशियाई राष्ट्रों के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आरती शर्मा ने 48 किलोग्राम वर्ग में और चेतन कपूर ने 90 किलोग्राम वर्ग में अपने दमदार प्रदर्शन से दिलों को जीता। इन दोनों खिलाडिय़ों का सफल प्रदर्शन सोलन के वीरेंद्र सिंह धौलता के निर्देशन और हिमाचल के आशीष कुमार के कोचिंग से हुआ। हिमाचल कुराश संघ के महासचिव हरदव सिंह ने इस महत्वपूर्ण खबर की पुष्टि की।