पंजाब

प्रस्तावित दिल्ली-चंडीगढ़ के पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों के बारे में जनता को सूचित करने के उद्देश्य से सोमवार को नेशनल हाई स्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा जिला प्रशासनिक परिसर, एसएएस नगर, मोहाली के मीटिंग हॉल में एक सार्वजनिक परामर्श आयोजित किया गया। दिल्ली-चंडीगढ़-अमृतसर हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए सार्वजनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला राजस्व अधिकारी अमनदीप चावला ने की, जबकि प्रस्ताव का विवरण एनएचएसआरसीएल के प्रतिनिधि अनिल कुमार ने साझा किया। अनिल कुमार ने

दसूहा - दसुहा के बजाज शोरूम के मांलिक ने अपने शोरूम में काम करने वाले कर्मचारी को गोली मार दी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक युवक किं पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह वासी गांव ओडरा के रूप में हुई है।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने रविवार को हरियाणा के जींद में चुनावी रैली की। रैली में आम आदमी पार्टी हरियाणा इकाई के सभी नेता और करीब ...

पंजाब में जालंधर के पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने रविवार को बताया कि पुलिस ने चार अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ स्नैङ्क्षचग की घटनाओं में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि स्नैचरों का एक समूह सक्रिय है जो छुरी (दात) का उपयोग करके लोगों से कीमती सामान छीनता है। स्वपन शर्मा ने कहा कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने निर्दिष्ट क्षेत्र में जांच शुरू की, जिसके परिणामस्वरूप 40 क्वार्टर के पास से संदिग्धों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस ने गौरव उर्फ गोरी निवासी जालंधर, राज कुमार उर्फ नागराज निवासी जिला बेहराइच उत्तर प्रदेश, कुंवर बहादुर निवासी जालंधर और रोहित अरोड़ा निवासी जालंधर को गिरफ्तार किया है।

राज्य में सडक़ हादसों को कम करने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को देश की पहली सडक़ सुरक्षा फोर्स के 129 हाईटैक वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसकी शुरुआत जालंधर के पीएपी ग्राउंड से की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लिए आज यह ऐतिहासिक पल है, क्योंकि लोगों को सुरक्षित रखने के लिए समर्पित फोर्स की शुरुआत करने वाला पंजाब पहला राज्य बन गया है, जिससे लोगों की जान बचाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि इस फोर्स के गठन और उसके बाद लोगों को समर्पित करने में सभी अधिकारियों ने अहम रोल अदा किया है। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद ज़ाहिर की है कि यह फोर्स लोगों की वेश कीमती जानें बचाने और यातायात की व्यवस्था को सुचारू बनाने में बहुत बड़ा रोल अदा करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फोर्स के गठन का विचार रातोंरात नहीं आया, बल्कि इस गंभीर समस्या के गंभीर स्व. आलोचना का नतीजा है।

पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के महान योद्धाओं, माई भागो-महिला सशक्तिकरण और पंजाबी संस्कृति को दर्शाती झाकियां रविवार को साहिबजादा अजीत सिंह नगर जिले की सडक़ों पर निकलीं और लोगों पर गहरी छाप छोड़ी। कुराली में प्रवेश करते ही जोधा सिंह मान (कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान के पिता) के नेतृत्व में झाकियों का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पंजाब का इतिहास और संस्कृति अद्वितीय है और इसे कोई कम नहीं आंक सकता। उन्होंने राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस के लिए तैयार की गई झांकियों, जिन्हें वहां प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं थी, उनको पंजाब के लोगों को दिखाने के लिए पंजाब सरकार के प्रयासों की सराहना की।

चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में अपनी किस्म की पहली सडक़ सुरक्षा फोर्स की शुरुआत की, जो लोगों की कीमती जानें बचाने के लिए 5500 किलोमीटर सडक़ों की निगरानी करेगी।

विधायक कुलवंत सिंह ने गुरुवार को सेक्टर 71 में विकास कार्यों को गति देते हुए कारगिल पार्क में कार्यों की शुरुआत की। पार्षद सरबजीत सिंह समाना और विधायक कुलवंत सिंह ने वार्ड के कारगिल पार्क में 49.3 लाख रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। बता दें कि विधायक कुलवंत सिंह द्वारा शुरू किए गए कार्यों में फुटपाथ की मरम्मत, कारगिल पार्क में गंदगी वाले ट्रैक को पक्का करना, टाइल्स की मरम्मत करना और पार्क में योग शेड स्थापित करना शामिल है। इस मौके पर बोलते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि कारगिल पार्क में बंद पड़े फब्बारों की मरम्मत क

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट के नेतृत्व में पंजाब की मंडियों और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास तेजी से हो रहा है। इसी श्रृंखला के तहत गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग बंगा-फगवाड़ा रोड से गांव कलेरां लिंक रोड का नींव पत्थर रखने के लिए विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की और 61 लाख रुपए की लागत से बनने वाली कलेरां लिंक रोड का नींव पत्थर रखा। इस दौरान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई दी और कहा कि यह सब पंजाब के सीएम मान के कुशल नेतृत्व और लोगों के सहयोग से ही विकास संभव हो रहा है। इस सडक़ के निर्माण से जहां लोगों को आवागमन में आसानी होगी, वहीं स्कूल-कालेज जाने वाले छात्रों को भी सुविधा होगी।