Uncategorized

शिमला हिमाचल प्रदेश में खालिस्तानी की घटनाओं और खालिस्तानी नारों की घटनाओं के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया है। डीजीपी संजय कुंडू ने सभी जिलों के एसपी को अंतरराज्यीय सीमाओं को सील करने और भीड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा है। पुलिस अधिकारियों को विशेष सुरक्षा इकाइयों और त्वरित प्रतिक्रिया दल को तैयार रखने को कहा है। स्थिति को देखते हुए हाई अलर्ट और सुरक्षा को मजबूत करने के निर्देश जारी किए गए है। प्रदेश के ऊना जिला में माता चिंतपूर्णी मंदिर के पास दीवारों पर खालिस्तानी...

नई दिल्ली पहली बार भारत अति महत्त्वपूर्ण और रणनीतिक लिहाज से बेहद खास मिनरल्स ब्लॉक्स के लिए बोली आमंत्रित करने जा रहा है। बुधवार को खनन मंत्रालय पहले चरण में इन महत्त्वपूर्ण मिनरल्स के आक्शनिंग करेगा।

हिमाचल सरकार द्वारा बढ़ाई गई इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी के खिलाफ अब तक करीब 19 उद्योग हाई कोर्ट पहुंचे हैं। इनमें से 10 उद्योगों को फिलहाल अंतरिम राहत मिल गई है। कोर्ट ने इन्हें पुरानी दरों पर इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी जमा करवाने को कहा है और राज्य सरकार के नए आदेश को फिलहाल लागू होने से रोक दिया है। सरकार से भी इस मामले में जवाब मांगा गया था और अधिकांश मामलों में जवाब दायर हो गया है। हिमाचल में बिजली बोर्ड ने पहली सितंबर, 2023 को एक आर्डर जारी कर प्रदेश में नई बिजली दरें उद्योगों पर लागू की थी। इसमें घरेलू, कृषि और सिंचाई उपभोक्ताओं के लिए शुल्क नहीं बढ़ाया गया है। नई

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म एनमिल का नाम एनिमल रखने की वजह बताई है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं। रणबीर कपूर ने फिल्म का टाइटल एनिमल रखने के पीछे की वजह का

चीन में निमोनिया के मामलों में बढ़ोतरी के बीच केंद्र ने राज्यों को अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीन की इस ‘रहस्यमय बीमारी’ के बढ़ते मामलों के मद्देनजर श्वसन संबंधी बीमारियों की तैयारियों के उपायों की सक्रिय समीक्षा करने का निर्णय लिया है। राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों को सार्वजनिक स्वास्थ्य और अस्पताल तैयारियों की तुरंत समीक्षा करने की सलाह दी गई। सभी राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश कोविड-19 के संदर्भ में संशोधित निगरानी रणनीति के परिचालन दिशा निर्देश लागू करेंगे।

अमृतसर मेडिकल एसोसिएशन की ओर से रविवार को डा. अशोक उप्पल की अध्यक्षता में एमाकोन 2023 का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथि विधायक डाक्टर अजय गुप्ता, नगर निगम कमिश्नर लुधियाना संदीप ऋषि, चेयरमैन इम्पू्रवमेंट ट्रस्ट अमृतसर अशोक तलवार, पंजाब के अध्य्क्ष सुनील कट्याल, डायरेक्टर प्रिंसीपल जीएमसी अमृतसर, डा. राजीव देवगन, सिविल सर्जन डा. विजय कुमार, एडीसी जसमिंदर सिंह रमदास ने शिरकत की। कार्यक्रम में डा. अशोक उप्पल द्वारा उपस्थित सदस्यों को सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बारे में एक वीडियो के माध्यम से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि आजकल पंजाब की हवा प्रदूषण के कारण इतनी खराब हो चुकि है, इसके बारे में विचार करने की जरूरत है, क्योंकि प्रदूषण और गंदगी ही रोगों का सबसे मुख्य कारण है। इस मौके पर विधायक डाक्टर अजय गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य सबसे बड़ी चीज है, अपने स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का समझौता न करें।

हिमाचल में डिग्री कॉलेज और स्कूलों के लिए स्पोट्र्स कैलेंडर और टीचर्स की ट्रेनिंग का शेड्यूल बदलने जा रहा है। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने इन दोनों मामलों में नए सिरे से कैलेंडर बनाने के लिए दो अलग-अलग ...

मुंबई। महंगाई में कमी आने से निकट भविष्य में ब्याज की ऊंची दरों में कटौती की उम्मीद में हुई ज़बरदस्त लिवाली कि बदौलत बीते सप्ताह करीब डेढ़ प्रतिशत की बढ़त में रहे घरेलू शेयर बाजार में अगले सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में नरमी से तेजी रह सकती है।

शिमला हिमाचल में पिछले कई दिनों से खिल रही लगातार धूप के कारण दिन के समय जहां मौसम सुहावना बना हुआ है, तो वहीं सुबह और शाम के समय ठंड हल्की बढ़ गई है। आलम यह है कि मैदानी क्षेत्रों की तुलना में...