दुनिया के टॉप 10 मार्शल आर्टिस्ट, हिंदोस्तान का कौन?

फोटो: इंस्टाग्राम

बॉलीवुड स्टार विद्युत जामवाल एक्शन हीरो के तौर पर जाने जाते हैं

वह दुनिया के टॉप 10 मार्शल आर्टिस्टों में शामिल हैं

विद्युत जामवाल ने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है

इसमें उनका नाम गूगल सर्च इंजन पर दुनिया के टॉप मार्शल आर्टिस्टों में शुमार है

वह जैकी चैन, जेट ली, ब्रूस ली, जॉनी ट्राई, स्टीवन सीगल, डॉनी येन और टोनी जैसे मार्शल आर्टिस्टों के साथ दिखाई दे रहे हैं

विद्युत ने बताया कि मेरे लिए यह पारंपरिक भारतीय मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू की स्वीकृति है, जो सभी मार्शल आर्ट की जननी है

मुझे सभी मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू की जननी का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व महसूस होता है