उत्तराखंड में भाजपा ने चुनावों को कसी कमर

उत्तराखंड   — भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर ने  शनिवार को कहा कि हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र की पांचों सीटों पर भाजपा का कब्जा होने वाला है। श्री राठौर ने कहा कि कांग्रेस दुविधा की स्थिति में है, इसीलिए सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करने में विलंब कर रही है, जबकि भाजपा के प्रत्याशियों की तैयारियां चरम पर हैं। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों को जागरुक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक तौर पर वह पांच विधानसभा सीटों के जिलाध्यक्ष हैं और पांचों ही सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीत मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले की 11 सीटों में से 10 सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा। आने वाले समय में उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।