किशमिश के फायदे

किशमिश में आयरन, कैल्शियम, मैगनीशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इसे स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। किशमिश में प्राकृतिक शुगर भी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। किशमिश वास्तव में सूखे हुए अंगूर होते हैं। किशमिश में कैलोरीज प्रचुर मात्रा में होती है अतः इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। आईए जानते हैं भीगे हुए किशमिश खाने से होने वाले लाभों के बारे में।

पाचन में सहायक- किशमिश में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो पाचन में सहायक होता है। 1-12 किशमिश रात में एक गिलास पानी में भिगोकर रखें तथा सुबह खाली पेट इस पानी को किशमिश के साथ पी लें।

इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक- किशमिश में वे सभी पोषक तत्त्व पाए जाते हैं,जो इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होते हैं। ठंड में प्रतिदिन इसका सेवन करने से बैक्टीरिया और इन्फेक्शन से लड़ने में सहायता मिलती है।

सांसों की बदबू को दूर करने में सहायक- किशमिश में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इससे बैक्टीरिया से लड़ने में सहायता मिलती है और मुंह से आने वाली बदबू दूर होती है।

हड्डियों के लिए लाभदायक- किशमिश में उच्च मात्रा में कैल्शियम और माइक्रो न्यूट्रीएंट्स पाए जाते हैं। इससे हड्डियां स्वस्थ और मजबूत रहती हैं।

एनीमिया- किशमिश में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। प्रतिदिन पानी में भीगे हुए किशमिश खाने से शरीर में खून बढ़ता है और इस प्रकार एनीमिया से बचाव होता है।

लिवर- किशमिश एक उत्तम ड्राई फ्रूट है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में सहायक होता है और लिवर को प्रभावित होने से बचाता है।

दिल की बीमारियों की रोकथाम में सहायक- किशमिश में फाइबर और अन्य पोषक तत्त्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं,जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करते हैं और दिल की बीमारियों से भी बचाते हैं।

उर्जा प्रदान करता है- किशमिश में उपस्थित फ्रक्टोज और ग्लूकोज बहुत अधिक मात्रा में उर्जा प्रदान करते हैं। अतः सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से कमजोरी नहीं आती और वजन भी बढ़ता है।