जवानों की थाली पर डाका

( अमित पडियार (ई-मेल के मार्फत) )

सीमा सुरक्षा बल के जवानों को खराब खाना परोसे जाने का वीडियो उसी बल के जवान ने सोशल मीडिया पर डाला है। कहा जा रहा है कि जिस जवान ने वह वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है, उसका व्यक्तिगत तौर पर नकारात्मक अतीत रहा है। फिर भी उस जवान ने वीडियो में जो खाने का हाल बताया, उसे कैसे नकारा जा सकता है? सीमा पर दुश्मन का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में दुश्मन पर नजर रखने के लिए हर पल कीमती है। रक्षा मंत्रालय का बजट बहुत बड़ा रहता है। यह देखते हुए सुरक्षा बलों को किसी भी चीज की कमी महसूस नहीं होनी चाहिए। अगर जांच होने ही लगी है, तो इसकी गहन जांच होनी चाहिए कि हमारे जवानों की थाली में आने वाली दाल आखिर काली क्यों हुई।