संगड़ाह — पुलिस थाना संगड़ाह के गांव सासकिल से किडनैप हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के 12 घंटों के भीतर ढूंढ निकाला। शुक्रवा रात साढ़े 12 बजे के बाद हरिपुरधार उपतहसील के गांव सासकिल के मदन सिंह ने उनकी 16 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला दर्ज करवाया। शिकायतकर्ता के अनुसार कुपवी तहसील के बांदल गांव के सुरेश कुमार पुत्र जालम सिंह ने बहला-फुसलाकर कोरग गांव के शिवराम की मदद से लड़की का अपहरण किया। शनिवार दोपहर को लड़की को ढूंढ लिया गया। किडनैप हुई लड़की को पुलिस मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई है।