यमुनानगर में 27 वृद्धों को बांटे कंबल

यमुनानगर  – जिला उपायुक्त डा. एसएस फू लिया ने मकर संक्रांति के अवसर पर बूढि़या चुंगी के निकट वृद्धाश्रम में वृद्धों को 27 कंबल वितरित किए। यह कंबल हरियाणा इंजीनियरिंग कालेज की ओर से वृद्धों के लिए प्रदान किए गए हैं। इस मौके पर डा. फ ूलिया ने बताया कि सर्दी से बचने के लिए वृद्धों और बेसहारा लोगों को गर्म कंबल वितरित किए जाने चाहिए। इसके लिए दानी सज्जनों को भी आगे आना चाहिए। उन्होंने वृद्धजनों को नववर्ष, लोहड़ी व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी और उन्हें मूंगफ ली व लड्डू भी प्रदान किए। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी मनीषा खन्ना व अन्य अधिकारी तथा हरियाणा इंजीनियरिंग कालेज के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।