
पंचकूला जिले के मोरनी-रायपुर रानी मार्ग पर प्लासरा के पास ग्रामीणों ने गुरुवार को जाम लगा दिया। ग्रामीण प्लासरा पंचायत के अम्बोया और नगनाशु समेत 3 गांवों में ट्रांसफार्मर लगाने में हो रही देरी से परेशान थे। ग्रामीणों ...
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसान की लागत घटे, मेहनत कम हो और फसल का लाभ बढ़ेए वही तकनीक उसके लिए वास्तविक इनोवेशन है। किसी भी तकनीक की असली सफलता किसान के हिसाब किताब की कॉपी में दिखाई देनी चाहिए। किसान के लिए वही तकनीक उपयोगी है, जो उसकी पहुंच में होए आसानी से इस्तेमाल हो सके और जिसकी मरम्मत भी गांव के आसपास हो सके। मुख्यमंत्री बुधवार को कुरुक्षेत्र के लाडवा में सीआईआई के पांचवें इनोवेटिव फार्मर्स मीट के समापन अवसर पर बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगाई कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया। इसके साथ ही प्रगतिशील किसानों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस इनोवेटिव फार्मर्स मीट की विशेषता यह है कि चर्चा बड़े शहरों या सभागारों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे सीधे किसानों के बीच ले जाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज खेती के सामने मौसम की अनिश्चितताए पानी की बढ़ती कमी और मिट्टी की बिगड़ती सेहत जैसी गंभीर समस्याएं हैं।
जिला नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मंगलवार को मरीज रंजीत की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतक मूल रूप से बिहार के बेगूसराय का निवासी बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि गंभीर हालत में रंजीत को ट्रामा सेंटर लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उनका ठीक से उपचार नहीं किया और सीधे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने उसके पति को ठीक से देखा तक नहीं। उन्होंने बताया कि ट्रामा सेंटर में रंजीत को बेड पर उल्टी भी हुई, लेकिन इसके बावजूद चिकित्सक ने उपचार शुरू करने के बजाय उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी का कहना है कि डॉक्टरों ने न तो कोई इंजेक्शन दिया और न ही कोई दवा दी।
कुरुक्षेत्र हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद में घायल युवक ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 14 सितंबर की रात युवक पर कार सवारों ने लाठी-डंडों और तलवारों से हमला किया था। इसी...
चंडीगढ़ केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल पंपों पर 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई ट्रांजेक्शन पर पांच रुपए मर्चेंट डिस्काउंट रेट लगाने के प्रस्ताव का पेट्रोलियम डीलरों ने विरोध शुरू कर दिया है। ऑल हरियाणा...
जिला योजनाकार ने बताया कि जिला योजनाकार की टीम व पुलिस बल के सहयोग से करनाल अर्बन एरिया में दो अवैध कालोनियों के विरुद्ध तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की गई। तोडफ़ोड़ की कार्रवाई डयूटी मैजिस्ट्रेट व पुलिस की अगुवाई में की गई। उन्होंने बताया कि पहली अवैध कॉलोनी गांव बसताड़ा में वॉर हीरोज मेमोरियल स्कूल के सामने स्थित थी। इसका एरिया लगभग 5 एकड़ था। इस कॉलोनी की चारदीवारी व सभी पक्की सडको को ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार दूसरी अवैध कॉलोनी गांव कम्बोपुरा में अंसल एपीआई के साथ स्थित थी। जिसका एरिया लगभग 1.5 एकड़ था। इस कॉलोनी में सभी पक्की सडक़ों को ध्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण पर लगातार तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की जा रही है। अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण करने वालों के विरुद्ध लगातार एफआईआर भी करवाई जा रही है।
पंचकूला में वाहन चोरी के मामलों की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने सेक्टर-23 स्थित डंपिंग ग्राउंड के पास दो युवकों को दो बाइकों के साथ पकड़ा। पुलिस के अनुसार दोनों बाइकों पर आगे और पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करने की बात कही। मामले में चंडीमंदिर थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को क्राइम ब्रांच-2 की टीम गश्त पर थी। सेक्टर-23 डंपिंग ग्राउंड के पास दो युवक अलग-अलग बाइकों के साथ खड़े मिले। पुलिस की गाड़ी को अपनी ओर आता देखकर दोनों युवक बाइक लेकर वहां से जाने लगे। टीम ने इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में दोनों को बाइकों समेत पकड़ लिया।
यमुनानगर में सोमवार सुबह करीब 45 मिनट हुई झमाझम बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। तेज बारिश के बाद यमुनानगर और जगाधरी के कई इलाकों में सडक़ों पर भारी जलभराव हो गया। शहर की प्रमुख सडक़ें पानी में डूबने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। कई स्थानों पर वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा, जबकि कुछ कॉलोनियों में बारिश का पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया। बारिश के कारण गणेश नगर, जगाधरी बस स्टैंड, जगाधरी मटका चौक, ससोली रोड, प्रोफेसर कॉलोनी, ताऊ देवी लाल कांप्लेक्स मार्केट और तेजली की इंद्रावस कॉलोनी में हालात खराब रहे। वहीं, मटका चौक पर बारिश के बाद जलभराव के बीच नंगे पैर ट्रैफिक व्यवस्था संभालते हुए पुलिसकर्मी। जगाधरी बाजार में बारिश के दौरान जलभराव। सबसे ज्यादा परेशानी जगाधरी के मटका चौक पर देखने को मिली, जहां करीब तीन फीट तक पानी भर गया। इससे सडक़ पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिना लाइसेंस व परमिट के विस्फोटक पदार्थ से पटाखे तैयार कर दूसरे राज्यों में सप्लाई करने के मामले में सीआईए कलायत पुलिस ने फैक्ट्री मालिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों ...