आप का प्रदेश में मिशन 50 प्लस

शिमला — आम आदमी पार्टी ने आप मिशन 50 प्लस शुरू करने जा रही है। आप के वरिष्ठ कार्यकर्ता दावा कर रहे हैं कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की लहर बढ़ती जा रही है। आप प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में सामने आएगी। आपके वरिष्ठ कार्यकर्ता आरएस नेगी ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की लहर को देखते हुए वहां आप की सरकार बनना लगभग तय है। पंजाब से आप की लहर प्रदेश में इस कद्र बढ़ रही है कि यहां कांग्रेस व भाजपा की लहर धूमिल होती नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति के लिए बेटियों को शगुन व बेटी जन्म पर 51 हजार व 21 हजार पंजाब में आज का निर्णय प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी तय करेगी।