उज्जैन में चमके हिमाचली सितारे

अवाहदेवी –  मध्य प्रदेश के उज्जैन में आयोजित राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदेश की टीम ने खूब धमाल मचाई है। चार दिवसीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न स्कूली बच्चों ने विभिन्न परिधानों में प्रस्तुति दी। इसमें प्रदेश की 30 सदस्यीय टीम ने प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए हिमाचली नाटी, सोलो व लोक नृत्य में 35 गोल्ड मेडल, पांच सिल्वर तथा तीन कांस्य मेडल हासिल किए हैं। प्रदेश की टीम में राष्ट्र स्तर पर भाग लेने वाले अजय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरौन के विशाल, तुषार मंयक, आर्यन, अनिकेत, ईवा, ईशा, काजल, कोमल, शगुन, अंशिका, प्रीतिका, नितिका, तमन्ना, सिमरन, नेहा, स्नेहा, रिदम, सहिना सहित समस्त जिलों के बच्चों ने भाग लिया। इसमें अजय मॉडल स्कूल सरौन ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान अर्जित किया है। 30 जनवरी से दो फरवरी तक राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम मध्य प्रदेश राज्य के उज्जैन में आयोजित किया गया। स्पर्धा में 28 राज्यों के करीब 1200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समस्त राज्यों के कलाकारों ने प्रस्तुति देकर अलग-अलग छाप छोड़ी है। संघ के महासचिव संजय कुमार ने टीम को बेहतर प्रदर्शन करने पर बधाई दी है।