चुनावों के लिए युवाओं को सौंपी जिम्मेदारियां

शिमला  —  उतराखंड विधानसभा चुनाव में प्रदेश युवा मोर्चा  की टीम जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुटी है। देहरादून में चुनाव  संबंधी बैठक में प्रदेश भाजपा महामंत्री पवन राणा एवं संगठन महामंत्री उतराखंड संजय के साथ विचार-विमर्श कर युवा मोर्चा प्रदेश को दस विधानसभा क्षेत्रों का जिम्मा दिया गया है, जहां यहां के कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान के नेतृत्व में प्रचार करेंगे। चुनाव प्रचार में विशाल चौहान दस विधानसभा क्षेत्रों में जिम्मा संभालेंगे और प्रदेश महामंत्री रजत ठाकुर मंसूरी, अरुण फाल्ट विकासनगर, प्रदेश उपाध्यक्ष अचल पठानिया यमकेश्वर, प्रदेश प्रवक्ता संदीप पनियाल धर्मपुर, प्रदेश सचिव पंकज हैप्पी शर्मा गंगोत्री, राजीव राणा परोला, विपिन नेहरिया यम्नोत्री, कुलदीप राना चकरोता तथा सौरभ धीमान को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त किया गया है।