बाजीगर लड़की के श्राप से नष्ट हुआ सिरमौरी ताल

1905 ई. में तरल से तीन किलोमीटर दूर राजबन को स्टेट की राजधानी बनाया गया था। वहां गहरे छिद्र वाला एक पत्थर देखा जा सकता है, जिसको बांधकर बाजीगर लड़की के गिरि नदी को पार करने की कहानी प्रचलित है, जिसके श्राप से यह नगर नष्ट हुआ…

सिरमौरी ताल

यह सिरमौर की प्राचीन राजधानी का स्थान है, जो गिरि पदी के दाहिने तट पर पांवटा से लगभग 10 मील उत्तर-पश्चिम में स्थित है। नगर के खंडहर जिन्हें 1139 विक्रमी संवत् में नाश किया समझा जाता है, अभी तक दिखाई देते हैं। सिरमौर पर शासन करने वाले संस्थापक राजा सुभंश प्रकाश द्वारा 1905 ई. में तरल से तीन किलोमीटर दूर राजबन को स्टेट की राजधानी बनाया गया था। वहां गहरे छिद्र वाला एक पत्थर देखा जा सकता है, जिसको बांधकर बाजीगर लड़की के गिरि नदी को पार करने की कहानी प्रचलित है, जिसके श्राप से यह नगर नष्ट हुआ।

सिस्सु

यह चंद्र नदी के ऊपर दाहिने किनारे पर एक चौड़े समतल स्थान पर स्थित है। पीछे से गेफांग की अस्पष्ट चोटी दिखाई देती है। भगवान गेफांग या गेपान, लोगों के रक्षक, लाहुल के मुख्य देवता हैं। गांव में लॉर्ड गेफान का मंदिर बाहर से आने वाले लोगों के लिए नहीं खुलता है और दो-तीन वर्षों में एक बार देवता को जुलूस के रूप में बाहर निकाला जाता है और लोग देवता के दर्शन करते हैं। सिस्सु प्रपात के नाम से एक जल प्रपात भी है।

शिलारू

यह ठियोग के निकट शिमला जिला में स्थित है। भारतीय खेल प्राणिकरण ने समुद्र तल से 2410 मीटर ऊंचाई पर एशिया का सबसे ऊंख हाकी का मैदान बनाया है, जो दोनों पुरुष और महिला हाकी खिलाडि़यों के लिए एस्ट्रोटर्फ सहित सब सुविधाओं से युक्त है। शिलारू को  एस्ट्रोटर्फ प्रदान करने के लिए 2007-2009 तक लगभग दो वर्षों का समय लगा है।

शांशा

यह लाहुल घाटी में चंद्रा और भागा नदियों के दाहिने किनारे पर स्थित है। लाहुल के शक्तिशाली देवता गेपान का जन्म यहां पर हुआ बताया जाता है। यहां पर गांव के देवता को समर्पित एक मंदिर भी बनाया गया है।

कटराईं

यह कुल्लू जिला में 1463 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। घाटी का केंद्रीय और सबसे चौड़ा मार्ग कटराईं कुल्लू नगर से मनाली के मार्ग पर 20 किलोमीटर की दूरी पर है। सेब के बागीचे और ट्राउट मछली के अंडे सेने के कार्य ने इस स्थान को सौंदर्य और प्रसिद्धि प्रदान की है। यह स्थान शहद की मक्खियों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है तथा पतलीकूहल में सरकारी मछली फारम भी है।