मुंबई की जीत कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी

शिमला— भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज ने कहा कि महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों में जनता ने प्रधानमंत्री की नोटबंदी के निर्णय पर अपनी मुहर लगा दी है। मुंबई महानगर पालिका के चुनाव में 25 वर्षों के बाद अकेले चुनाव लड़कर 80 से ज्यादा पार्षद भाजपा के चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस सरकार जो आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है, के लिए यह नतीजे एक चेतावनी हंै कि वह भी सरकार छोड़ने के लिए तैयार हो जाए, क्योंकि जनता अब कांग्रेस के खिलाफ हो गई है।