नेशनल प्लेयर रोजाना तीन घंटे बहा रहे पसीना

हिमाचल फोरम

‘दिव्य हिमाचल’ फुटबाल लीग को लेकर प्रदेशभर के युवाओं में खासा जोश है। मीडिया गु्रप की अनूठी पहल से जहां युवाओं को विश्व के नंबर वन खेल में अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा, वहीं खेल से उनके अंदर छिपी प्रतिभा भी बाहर आएगी। ‘दिव्य हिमाचल’ की टीम ने जब इस बारे में फुटबाल खिलाडि़यों की नब्ज टटोली तो, उन्होंने कुछ यूं रखी अपनी राय…

खिलाड़ी का नामः विनय ठाकुर

पढ़ाई : बीटेक इंजीनियरिंग

प्रैक्टिस : इंदिरा मैदान में अढ़ाई घंटे हर रोज

पोजीशन :  मिड लेफ्ट हाल्फ

पसंदीदा प्लेयर : इंडिया के सुनील छेत्री

प्रेरणा : इंटरनेशनल खिलाडि़यों से

23 वर्षीय फुटबाल खिलाड़ी विनय ठाकुर ने बताया कि वह रोजाना इंदिरा मैदान में अढ़ाई घंटे प्रैक्टिस करते हैं। मैं दस वर्षों से फुटबाल खेल रहे हैं। ‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा करवाई जा रही फुटबाल लीग फुटबाल को प्रोत्साहन करने में अहम कदम है। प्रदेश में पहली बार फुटबाल की  इतनी बड़ी प्रतियोगिता हो रही है। ऐसी प्रतियोगिताओं से ही ग्रामीण स्तर के खिलाडि़यों को नेशनल लेवल तक आने  का अवसर मिलता है। जेपी यूनिवर्सिटी सोलन से सिविल  इंजीनियरिंग में बीटेक की है। फुटबाल के  प्रति के्रज के चलते वह रोजाना मैदान में प्रैक्टिस करने आते  हैं। पूरी किट के साथ मैदान में खेल की प्रैक्टिस करते हैं। टीवी पर इंटरनेशनल खिलाडि़यों को खेलते देखकर फुटबाल खेलने की प्रेरणा मिली। टीम में मिड लेफ्ट हाल्फ पोजीशन पर खेलते हैं। रेयाद महारेज व इंडिया के सुनील छेत्री उनके फेवरेट प्लेयर हैं।

नामः प्रवीण कुमार

वर्ग : अंडर-19 तीन बार ओपन नेशनल खेले

प्रैक्टिस : तीन से

चार घंटे हर रोज पोजिशन : सेंटर हाल्फ

पसंदीदा प्लेयर : ब्राजील के नेमार

कोच : चंद्रमोहन

अंडर-19 वर्ग में तीन बार ओपन नेशनल खेल चुके फुटबाल खिलाड़ी प्रवीण कुमार ने बताया कि उनकी इच्छा थी कि हिमाचल में भी फुटबाल लीग हो। ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया संस्थान द्वारा करवाई जा रही फुटबाल लीग से खिलाडि़यों को बढि़या प्लेटफार्म मिलेगा। खिलाडि़यों को बहुत कुछ नया सीखने से मिलेगा। वे ऐसी प्रतियोगिता का ही इंतजार कर रहे थे, ‘दिव्य हिमाचल’ का प्रयास सराहनीय है। वे तीन वर्षों से फुटबाल खेल रहे हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ऊना में दसवीं कक्षा में पढ़ता है। फुटबाल टीम में सेंटर हाफ पोजीशन पर खेलते हैं। शुरू से ही उनका फुटबाल के प्रति विशेष लगाव रहा है।  फुटबाल कोच चंद्रमोहन की देखरेख में रोजाना करीब तीन से चार घंटे प्रैक्टिस करते हैं। प्रैक्टिस के समय वह पूरी किट में होते हैं। ब्राजील टीम के नेमार उनके पंसदीदा खिलाड़ी हैं।