मणिकर्ण के लिए 430 करोड़

कुल्लू — भारत माला परियोजना के तहत धार्मिक पर्यटक नगरी मणिकर्ण की खस्ताहालत सड़कों की हालत अब जल्द सुधरेगी। इसके लिए इस परियोजना के तहत केंद्रीय  परिवहन एवं भूतल मंत्री नितिन   गडकरी ने मणीकर्ण से पुलगा तक के लिए चार सौ 30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। यह जानकारी गुरुवार को सरवरी होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राम सिंह ने दी। डीपीआर तैयार होने के बाद मंजूरी मिलते ही यहां डबल लेन का कार्य शुरू होगा। जिससे यहां से धार्मिक स्थान व प्रसिद्ध मंदिर रुद्रनाग, रूपासना माता, राम मंदिर, गुरुदारा इत्यादि के दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में सत्ता में आने के बाद जिलाभर में सड़कों का जाल बिछाएगी।