साप्ताहिक घटनाक्रम

* मनोहर पर्रिकर के गोवा के मुख्यमंत्री की नई भूमिका संभालने के लिए रक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली को रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। भाजपा द्वारा गोवा में गठबंधन सरकार बनाने का दावा पेश किए जाने के बाद पर्रिकर ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा के नेतृत्व वाली मौजूदा एनडीए गठबंधन सरकार में यह दूसरा मौका है, जब जेटली को रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

* 9 मार्च, 2016 को कोंकणी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार महाबलेश्वर सैल को वर्ष 2016 के 26वें सरस्वती सम्मान के लिए चुना गया। उन्हें यह सम्मान उनके प्रसिद्ध उपन्यास ‘हावठण’ के लिए दिया जाएगा। यह उपन्यास वर्ष 2009 में प्रकाशित हुआ था। पूर्व मुख्य न्यायाधीश ए.एस. आनंद के नेतृत्व वाली पुरस्कार चयन परिषद ने पुरस्कार के लिए ‘हावठण’ का चयन किया। यह उपन्यास गोवा में तेजी से विलुप्त हो रहे मिट्टी के बरतन बनाने वाले कुम्हार समुदाय की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। महाबलेश्वर को उनके लघु कथा संकलन ‘तरंगन’ के लिए वर्ष 1993 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ज्ञातव्य है कि वर्ष 1991 में केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा सरस्वती सम्मान की स्थापना की गई थी।

* 10 मार्च, 2017 को नरेंद्र कुमार ने केंद्रीय जल आयोग के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस पद पर वह जीएस झा का स्थान लेंगे। वह केंद्रीय जल अभियांत्रिकी सेवा वर्ष 1979 बैच के अधिकारी हैं। अक्टूबर, 2014 में वह केंद्रीय जल आयोग के सदस्य (नदी प्रबंधन) बनाए गए थे। केंद्रीय जल आयोग जल संसाधन के क्षेत्र में भारत  प्रमुख तकनीकी संगठन है।

* 9 मार्च, 2017 को ‘आईएनएस तिलांचांग’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। इसे पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग आफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा द्वारा कर्नाटक में एक समारोह में शामिल किया गया। इसका निर्माण कोलकाता स्थित ‘गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड द्वारा किया गया है।

* 2 मार्च, 2017 को आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा विजयवाड़़ा हवाई अड्डे और तिरुपति हवाई अड्डे के नाम बदलने के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। गन्नवरम में विजयवाड़ा हवाई अड्डे का नाम परिवर्तित कर महान अभिनेता और सत्तारूढ़़ तेलुगु देशम पार्टी और आंध्र प्रदेश की नई राजधानी के संस्थापक के नाम पर नन्दामुरी तारक रामाराव अमरावती हवाई अड्डा रखा गया है।