आपदा से नुकसान पर दिया जाए मुआवजा

देहरादून  —  मुख्यमंत्री रावत ने केंद्रीय मंत्री से जम्मू-कश्मीर की भांति उत्तराखंड राज्य को भी सेब एवं अन्य शीतोष्ण फलों को आपदा से हुई क्षति की प्रतिपूर्ति हेतु 500 करोड़ रुपए की विशेष सहायता राशि स्वीकृत करने का भी अनुरोध किया है। साथ ही मुख्यमंत्री रावत ने बताया कि राज्य की भौगोलिक एवं कृषि जलवायु विभिन्न औद्योगिक फसलों के उत्पादन हेतु अनुकूल है। राज्य में सभी प्रकार के फलों(शीतोष्ण एवं समशीतोष्ण), सब्जियों (विशेषकर बेमौसमी सब्जी), मसालों तथा फूलों का उत्पादन किया जाता है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राज्य में बागबानी के सर्वागीण विकास हेतु राज्य सरकार द्वारा विश्व बैंक से सहायता प्राप्त करने के लिए 700 करोड़ रुपए की धनराशि के प्रस्ताव को अतिशीघ्र प्रेषित करने का भी अनुरोध किया।