डांस में हीरे तराशती सरोज खान

निर्मला साधु सिंह नागपाल यानी सरोज खान प्रमुख डांस कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है।

प्रारंभिक जीवन

सरोज खान का जन्म 22 नवंबर, 1948 को हुआ। उनके माता-पिता भारत विभाजन के बाद भारत चले आए थे।  उन्होंने एक मुस्लिम से शादी की है। उनका नाम रोशन खान है और इसी वजह से उनके नाम के अंत में नाम खान आता है। उन्होंने नृत्य की शिक्षा बी सोहनलाल से ली। तेरह साल कि उम्र में उन्होंने बी सोहन लाल से शादी करली, जो कि उस समय के एक प्रसिद्ध नृत्य गुरु थे। चौदह साल की उम्र में सरोज खान ने अपने पहले बच्चे हामिद खान को जन्म दिया, जो अब राजू खान के नाम से एक प्रसिद्ध नृत्य रचनाकार हैं। 1965 में वह सोहन लाल से अलग हो गईं, लेकिन उनके सहायक के रूप में काम करती रहीं। सोहन लाल और सरोज खान का पुनर्मिलन तब हुआ, जब सोहन लाल को दिल का दौरा पड़ा था। सोहन लाल सरोज खान और उनके दो बच्चों को पीछे छोड़कर मद्रास चले गए। उसके बाद सरोज ने सरदार रोशन खान के साथ शादी की

करियर

सरोज खान ने तीन साल की उम्र में एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत ‘नजराना’ फिल्म से की। उन्हें नगीना फिल्म में ‘मैं तेरी दुश्मन’ के लिए बहुत प्रसिद्धि मिली थी। पृष्ठभूमि नर्तकी के रूप में वर्ष 1950 से शुरुआत की।  बाद में उन्होंने खुद नृत्य संयोजक के रूप में अपने व्यवसाय की शुरुआत की। पहले एक सहायक नृत्य रचनाकार के रूप में और बाद में एक स्वतंत्र नृत्य रचनाकार के रूप में ‘गीता मेरा नाम’ (1974) में शुरुआत की थी। श्री देवी के साथ मिस्टर इंडिया में हवाहवाई (1987) और चांदनी (1989) के गानों की नृत्य कला ने उन्हें बुलंदियों पर पहुंचा दिया। बाद में माधुरी दीक्षित के साथ तेजाब में एक दो तीन (1988) थानेदार में तम्मा तम्मा लोगे, (1990) और बेटा में धक धक करने लगा (1992) में जबरदस्त हिट गाने दिए  थे। इसके बाद वह सबसे सफल बालीवुड कोरियोग्राफरों में शुमार हो गईं। 2013 में गुलाब गैंग में फिर माधुरी दीक्षित के साथ काम किया है।

टेलीविजन पर उपस्थिति

सरोज खान स्टार वन पर प्रसारित 2005 में ‘नच बलिए’ में निर्णायक मंडल के एक सदस्य के रूप में एक रियलिटी डांस शो में दिखाई दी थी। ‘नच बलिए’ के दूसरे सीजन में भी जज रहीं। और भी कई रियलिटी शोज में उन्होंने जज की भूमिका निभाई है।