पहाड़ों में मौसम खराब मैदानों में खिलेगी धूप

शिमला — हिमाचल प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बुधवार को भी मौसम खराब बना रहेगा, जबकि मौसम विभाग ने राज्य के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है। मंगलवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहा जिससे अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री का उछाल आया है। न्यूनतम तापमान में भी 21 डिग्री तक की बढ़ोतरी रिकार्ड की गई है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कल्पा में 7.0, रिकांगपिओ में 5.0, उदयपुर में 2.4, मनाली में 2.2 और सराहन में 2.0 सेंटीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा। धूप खिलने से पारे में  उछाल आया है। प्रदेश के ऊना के अधिकतम पारा में दो डिग्री तक की गिरावट रिकार्ड की गई है। राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 23.6,  सुंदरनगर  में 32.1, भुंतर में 30.2, कल्पा में 17.0, धर्मशाला में 30.6, ऊना में 35.6, नाहन में  31.1, सोलन में 28.6 और कांगड़ा में 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश के मैदानी इलाकों में 289 अप्रैल तक मौसम शुष्क बना रहेगा। मैदानी इलाकों में भी 29 अप्रैल से पहली मई तक मौसम खराब बना रहेगा।