फिर नक्सली घाव

(स्वस्तिक ठाकुर, पांगी, चंबा)

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 24 जवानों के शहीद होने की खबर है। इस हमले में छह जवान घायल भी हुए हैं। सोमवार को यह मुठभेड़ राज्य के सुकमा जिले में हुई। सुकमा में चिंतागुफा के पास बुर्कापाल में नक्सलियों ने घात लगाकर जवानों पर हमला किया था। नक्सलवाद देश में लगातार एक गंभीर समस्या बनी हुई है। कई तरह के अभियानों एवं प्रयासों के बावजूद इन बिगड़ते हालात पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार देश में पांच वर्षों से कुछ अधिक समय में नक्सली हिंसा की 5960 घटनाएं घटी हैं। इन घटनाओं में 1221 नागरिक, 455 सुरक्षाकर्मी तथा 581 नक्सली मारे गए हैं। अब इन बिगड़ैल तत्त्वों से निपटने के लिए एक प्रभावी अभियान चलाया जाना चाहिए। दुनिया या मानवाधिकारों का रोना रोने वालों की चिंता छोड़कर  अब इन नक्सलियों और आतंकियों से निपटने के लिए कुछ कड़े कदम उठाने चाहिएं।